फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NIPER JEE 2020 applications open, here’s all you need to know

NIPER JEE 2020: एनआईपीईआर जेईई के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू, 14 जून को होगी परीक्षा

Sat, 04 Apr 2020 08:53 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 04 Apr 2020 08:53 PM IST
विज्ञापन
NIPER JEE 2020 applications open, here’s all you need to know
एनआईपीईआर जेईई 2020 - फोटो : आधिकारिक वेबसाइट

NIPER JEE 2020: एनआईपीईआर जेईई 200 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन की यह प्रक्रिया 15 मई तक चलेगी। ऐसे में इच्छुक अभ्यर्थी इस परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एनआईपीईआर जेईई कंप्यूटर आधारित परीक्षा होती है जो कि इस साल 14 जून को होनी है। इस परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थी ही इंटरव्यू और डॉक्टूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया तक पहुंचते हैं। इसके बाद चुने जाने वाले अभ्यर्थियों को एमएस, एम.फार्मा, एमबीए, एमटेक और पीएचडी पाठ्यक्रमों में दाखिला मिलता है।

विज्ञापन


नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (एनआईपीईआर) की संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए उम्मीदवारों का प्रवेश पत्र 2 जून को जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी एनआईपीईआर की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एनआईपीईआर की आधिकारिक वेबसाइट niperah.ac.in है। इस परीक्षा में बैठने के लिए पीएचडी जनरल उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क 3000 रुपये देना होगा जबकि आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए यह शुल्क 1500 रुपये रखा गया है। दूसरे पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन करने वाले जनरल अभ्यर्थियों को चार हजार रुपये एप्लीकेशन फीस देनी होगी जबकि एससी/एसटी अभ्यर्थियों के लिए यह शुल्क दो हजारा रुपये रखी गई है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इस वक्त देश में कोरोना वायरस से बचाव के लिए 21 दिनों का लॉकडाउन चल रहा है जो कि 14 अप्रैल को खत्म हो रहा है। लॉकडाउन की वजह से कई प्रतियोगी परीक्षाओं को रद्द किया गया है और कई परीक्षाओं की तारीख बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed