फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NIOS Public Exam 2022 last date today to register for class 10th and 12th exams students can apply at nios.ac.in

NIOS Public Exam 2022: एनआईओएस परीक्षा के लिए पंजीकरण की आज है अंतिम तिथि, ऐसे भरें फॉर्म, यहां देखें डिटेल

Mon, 31 Jan 2022 02:39 PM IST
राहुल मानव एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: राहुल मानव Updated Mon, 31 Jan 2022 02:39 PM IST
सार

राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) द्वारा एनआईओएस सार्वजनिक परीक्षा 2022 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज बंद हो जाएगी। छात्र कक्षा 10वीं, 12वीं की अप्रैल व मई में होने वाली परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट  nios.ac.in पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
NIOS Public Exam 2022 last date today to register for class 10th and 12th exams students can apply at nios.ac.in
NIOS Public Exam 2022 - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) द्वारा एनआईओएस सार्वजनिक परीक्षा 2022 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज बंद हो जाएगी। छात्र कक्षा 10वीं, 12वीं की अप्रैल व मई में होने वाली परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट  nios.ac.in पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। छात्रों को अपने नामांकन संख्या के साथ पंजीकरण करना होगा। अक्टूबर-नवंबर परीक्षा 2021 के लिए पंजीकरण करा चुके छात्र भी अप्रैल व मई सत्र 2022 की परीक्षा के लिए पंजीकरण करा सकते हैं।

विज्ञापन

एनआईओएस की परीक्षा 6 अप्रैल, 2022 से शुरू होने की संभावना है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह अधिक संबंधित विवरण और अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उम्मीदवार परीक्षा के लिए पंजीकरण करते समय सभी जानकारियों को अच्छी तरह से पढ़ें और प्रयास करें कि किसी भी तरह की गलती न हो। 

विज्ञापन

NIOS Public Exam 2022 के लिए ये होगा परीक्षा शुल्क

एनआईओएस सार्वजनिक परीक्षा 2022 के लिए उम्मीदवारों को प्रति विषय 250 रुपये का परीक्षा शुल्क देना होगा। इसके अतिरिक्त थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों पेपर में विषयों के लिए 120 रुपये का अतिरिक्त शुल्क लिया जाएगा। उम्मीदवार अपनी परीक्षा की भी तैयारी करना शुरू कर दें। पिछले वर्षों के सैंपल पेपर और प्रश्न पत्रों के साथ अभ्यास करें और अपनी परीक्षा की तैयारी करें। 

NIOS Public Exam 2022 के लिए ऐसे करें आवेदन 

  • एनआईओएस की आधिकारिक वेबसाइट sdmis.nios.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर ऊपर अनुभाग पर जाएं और फिर परीक्षा व परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा का चयन करते हुए क्लिक करें। 
  • अब स्क्रीन पर एक लॉग इन पेज दिखेगा। 
  • इस लॉग इन पेज पर अपने नामांकन संख्या दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें। 
  • आवेदन पत्र भरने के लिए आगे बढ़ें और परीक्षा शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म की समीक्षा करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • अब अपने आवेदन पत्र को डाउनलोड करें। 
  • अब अपने फॉर्म की प्रति का प्रिंट आउट निकाल लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed