{"_id":"653f47aaac57b776f005a3a9","slug":"nios-class-10-12-exam-postponed-scheduled-on-november-7-for-chhattisgarh-mizoram-2023-10-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"NIOS: इन दो जगहों के लिए 7 नवंबर को निर्धारित एनआईओएस कक्षा 10, 12 परीक्षा स्थगित, अब इस दिन होगा एग्जाम","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
NIOS: इन दो जगहों के लिए 7 नवंबर को निर्धारित एनआईओएस कक्षा 10, 12 परीक्षा स्थगित, अब इस दिन होगा एग्जाम
Mon, 30 Oct 2023 11:36 AM IST
आकाश कुमार
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकाश कुमार
Updated Mon, 30 Oct 2023 11:36 AM IST
सार
NIOS Class 10, 12 Exam 2023: एनआईओएस कक्षा 10 और 12 की 7 नवंबर को होने वाली थ्योरी परीक्षा की तिथि को संशोधित किया गया है। अब परीक्षा नीचे बताई गई नई तारीख पर होगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
NIOS Class 10, 12 Exam Postponed 2023: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) ने छत्तीसगढ़ और मिजोरम के लिए 7 नवंबर को निर्धारित एनआईओएस कक्षा 10 और 12 की थ्योरी परीक्षा को संशोधित किया है। अब 7 नवंबर को होने वाली परीक्षा नई तारीख पर होगी। इस दिन की परीक्षा स्थगित करने का निर्णय राज्य विधान सभा चुनावों के कारण लिया गया था।
विज्ञापन
एनआईओएस कक्षा 10 और 12 परीक्षा अब 9 नवंबर को आयोजित की जाएगी। संस्थान ने रायपुर और गुवाहाटी केंद्रों से संशोधित कार्यक्रम के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। अन्य सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
एनआईओएस ने कहा है कि परीक्षा और परीक्षा केंद्रों का समय और अवधि वही रहेगी जो पहले थी। छत्तीसगढ़ और मिजोरम में केंद्रों वाले सभी संबंधित शिक्षार्थियों से अनुरोध है कि वे परीक्षा की संशोधित तिथि के अनुसार परीक्षा में शामिल हों।
विज्ञापन
Trending Videos
कब आएगा रिजल्ट
एनआईओएस कक्षा 10 और 12 के परिणाम अंतिम परीक्षा के सात सप्ताह बाद घोषित किए जाएंगे। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट sdmis.nios.ac.in से एनआईओएस एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करना होगा।
कमेंट
कमेंट X