फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NIOS Board Exams 2022 Class 10-12th Date Sheet Out Theory Exam Begin on April 6

NIOS Board Exams 2022: एनआईओएस ने जारी की डेट शीट, 10वीं-12वीं की परीक्षाएं छह अप्रैल से होंगी शुरू

Fri, 14 Jan 2022 03:47 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 14 Jan 2022 03:47 PM IST
सार

NIOS Board 10-12th Date Sheet: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) ने अपनी बोर्ड परीक्षाओं की तारीखें जारी कर दी हैं।

विज्ञापन
NIOS Board Exams 2022 Class 10-12th Date Sheet Out Theory Exam Begin on April 6
NIOS Board Exams 2022 - फोटो : NIOS

विस्तार

NIOS Board Class 10-12th Theory Exams 2022: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) ने अपनी बोर्ड परीक्षाओं की तारीखें जारी कर दी हैं। NIOS कक्षा 10वीं की परीक्षा और 12वीं की परीक्षा छह अप्रैल, 2022 से शुरू होगी। परीक्षा सूचना साझा करने के लिए एनआईओएस ने ट्विटर का सहारा लिया।

विज्ञापन


एनआईओएस ने ट्वीट किया, अप्रैल 2022 के लिए माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक पाठ्यक्रमों के लिए अगली एनआईओएस पब्लिक (थ्योरी) परीक्षा 06.04.2022 से शुरू होने की संभावना है। स्कूलों के प्रधानाचार्यों से यूआरएल के माध्यम से एनआईओएस परीक्षा केंद्रों के लिए https://exams.nios.ac.in पर ऑनलाइन आवेदन करने का अनुरोध किया जाता है। पोर्टल अब परीक्षा केंद्र पंजीकरण के लिए खुला है। परीक्षा केंद्र के लिए मानदंड वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। 
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

एनआईओएस ने परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए मांगे आवेदन

एनआईओएस ने अपने मान्यता प्राप्त संस्थानों (अध्ययन केंद्र) सहित केंद्रीय विद्यालयों, नवोदय विद्यालयों और सीबीएसई / राज्य बोर्डों से संबद्ध सरकारी / निजी स्कूलों में परीक्षा केंद्र तय करने का फैसला किया है। इसके तहत एनआईओएस ने स्कूल अधिकारियों को भी अपने स्कूलों को ऑनलाइन मोड के माध्यम से परीक्षा केंद्रों के लिए पंजीकृत करवाने के निर्देश दिए हैं। स्कूल के प्रधानाचार्य एनआईओएस परीक्षा केंद्रों के लिए nios.ac.in पर आवेदन करें। 

अप्रैल-मई सत्र परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

इससे पहले, एनआईओएस सार्वजनिक परीक्षा 2022 अप्रैल सत्र के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसकी शुरुआत एक जनवरी को की गई थी। जो उम्मीदवार इच्छुक हैं और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग की अप्रैल / मई 2022 में आयोजित होने वाली माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक परीक्षाओं के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे अब आवेदन कर सकते हैं।
 

NIOS Board Exams 2022 ऐसे करें पंजीकरण

उन्हें एनआईओएस की आधिकारिक वेबसाइट nios.ac.in पर जाना होगा। उम्मीदवारों को पता होना चाहिए कि परीक्षा के लिए पंजीकरण 31 जनवरी, 2022 को बंद कर दिया जाएगा। अक्तूबर-नवंबर 2021 परीक्षा में पंजीकृत या उपस्थित होने वाले शिक्षार्थियों के लिए, पंजीकरण प्रक्रिया 16 जनवरी, 2022 से शुरू होगी। उस स्थिति में, पंजीकरण 31 जनवरी, 2022 को समाप्त होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed