{"_id":"609a14eb8ebc3e6aca2e749d","slug":"nios-board-exam-2021-last-date-to-pay-examination-fee-extended-till-may-15-on-sdmis-nios-ac-in","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआईओएस बोर्ड परीक्षा 2021: फीस जमा करने की आखिरी तारीख बढ़ी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
एनआईओएस बोर्ड परीक्षा 2021: फीस जमा करने की आखिरी तारीख बढ़ी
Tue, 11 May 2021 11:03 AM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Tue, 11 May 2021 11:03 AM IST
सार
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग ने एनआईओएस बोर्ड परीक्षा 2021 के लिए फीस जमा करने की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।
विज्ञापन
एनआईओएस
- फोटो : प्रिंट शॉर्ट
विस्तार
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग ने एनआईओएस बोर्ड परीक्षा 2021 के लिए फीस जमा करने की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। अब विद्यार्थी एनआईओएस बोर्ड परीक्षा 2021 के लिए 15 मई की रात तक फीस जमा करा सकते हैं। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक बोर्ड परीक्षा के लिए फीस जमा नहीं की है, वे निर्धारित तारीख तक अपनी फीस जमा करा लें। इसके अलावा, जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक दसवीं और बारहवीं कक्षा की जून 2021 परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है, वे भी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी sdmis.nios.ac.in के जरिए दसवीं और बारहवीं पाठ्यक्रम की परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-मुंबई विश्वविद्यालय: इस दिन से शुरू होने वाली हैं समर 2021 की परीक्षाएं, जारी की समय-सारिणी
विज्ञापन
एनआईओएस ने हाल ही में ट्वीट किया था कि सेकेंड्री और सीनियर सेकेंड्री कोर्स की जून 2021 परीक्षा के लिए फीस जमा करने की तारीख 15 मई तक बढ़ा दी गई है। एनआईओएस बोर्ड परीक्षा का आयोजन जून में होगा। हालांकि, अभी दसवीं और बारहवीं कक्षा के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग की तरफ से शेड्यूल जारी नहीं हुआ है। इससे पहले दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षा के लिए फीस जमा करने की आखिरी तारीख 18 अप्रैल थी। अब अभ्यर्थी 1500 रुपये की लेट फीस के साथ 15 मई तक फीस जमा करा सकते हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-गोवा यूनिवर्सिटी एग्जाम 2021: 16 जून तक यूजी और पीजी छात्रों की नहीं होंगी ऑफलाइन परीक्षाएं
एनआईओएस बोर्ड परीक्षा 2021 के लिए ऐसे करें आवेदन
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-एनआईओएस की आधिकारिक वेबसाइट sdmis.nios.ac.in है।
-यहां होम पेज पर अभ्यर्थियों को अपने रोल नंबर से लॉग इन करना होगा।
-अपना स्टेट सलेक्ट करना होगा और कोर्स लिंक पर क्लिक करना होगा।
-इसके बाद सब्जेक्ट और स्टडी सेंटर चुनकर डॉक्यूमेंट्र जमा करना होगा।
-आखिर में अभ्यर्थियों को परीक्षा फीस जमा करनी होगी।
-अभ्यर्थी अपने एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट आउट ले सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X