{"_id":"6098e9c84d437e1ba16dc37e","slug":"goa-university-exam-2021-no-offline-exams-for-ug-pg-students-till-june-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवा यूनिवर्सिटी एग्जाम 2021: 16 जून तक यूजी और पीजी छात्रों की नहीं होंगी ऑफलाइन परीक्षाएं","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
गोवा यूनिवर्सिटी एग्जाम 2021: 16 जून तक यूजी और पीजी छात्रों की नहीं होंगी ऑफलाइन परीक्षाएं
Mon, 10 May 2021 01:37 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Mon, 10 May 2021 01:37 PM IST
सार
स्नातक और स्नातकोत्तर छात्रों के लिए गोवा विश्वविद्यालय परीक्षा 2021 का आयोजन 16 जून तक ऑफलाइन मोड में नहीं होगा।
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्नातक और स्नातकोत्तर छात्रों के लिए गोवा विश्वविद्यालय परीक्षा 2021 का आयोजन 16 जून तक ऑफलाइन मोड में नहीं होगा। कोरोना वायरस की दूसरी लहर में संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफे को देखते हुए यूनिवर्सिटी ने 16 जून तक यूजी और पीजी परीक्षाओं को ऑफलाइन मोड में आयोजित नहीं करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-नवोदय विद्यालय समिति: छठी में प्रवेश के लिए होने वाली परीक्षा अगले आदेश तक स्थगित
विज्ञापन
इसे लेकर नोटिस भी जारी किया गया है। जिसमें बताया गया है कि यूजी और पीजी परीक्षाएं शुरू होने से 15 दिन पहले विद्यार्थियों को इस बात की जानकारी दी जाएगी। यूनिवर्सिटी से संबद्ध कॉलेजों की ऑनलाइन परीक्षाएं भी 8 जून से पहले नहीं होंगी। बीए, बीएससी, बीकॉम, बीसीए और बीबीए पहले और दूसरे सेमेस्टर के छात्रों के लिए गोवा यूनिवर्सिटी परीक्षा 2021 का आयोजन ऑनलाइन होगा। जबकि, फाइनल सेमेस्टर की परीक्षाएं ऑफलाइन होंगी। प्रोजेक्ट डिजर्टेशन जमा करने की आखिरी तारीख 1 जून है। प्रोजेक्ट डिजर्टेशन की सॉफ्ट कॉपी जमा करनी है। गोवा यूनिवर्सिटी ने इस बात को भी स्पष्ट किया है कि वाइवा ऑनलाइन मोड में होगा और प्रतियोगियों के बीच फिजिकल इंटरेक्शन नहीं होगा। यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं का फॉर्मेट और मोड यूजीसी गाइडलाइन के हिसाब से होगा।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-रांची विश्वविद्यालय: प्रैक्टिकल नंबर और मिड सेमेस्टर एग्जाम के आधार पर प्रमोट होंगे यूजी-पीजी छात्र
आपको बता दें कि गोवा यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट unigoa.ac.in है। अकादमिक कैलेंडर के मुताबिक, जनरल स्ट्रीम के छात्रों के लिए सेमेस्टर कक्षाओं का आयोजन 5 जून से होगा।
कमेंट
कमेंट X