{"_id":"5d6fa9928ebc3e93c4189db3","slug":"nios-2019-class-10th-and-12th-october-exam-datesheet-released-check-schedule-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"NIOS 2019: कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा की डेटशीट जारी, देखें पूरा शेड्यूल","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
NIOS 2019: कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा की डेटशीट जारी, देखें पूरा शेड्यूल
Wed, 04 Sep 2019 05:39 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया
Updated Wed, 04 Sep 2019 05:39 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी संस्थान (NIOS) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए अक्टूबर 2019 में होने वाली परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। इस डेटशीट को संस्थान ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है।
विज्ञापन
NIOS में इन दोनों कक्षाओं में जिन छात्र-छात्राओं ने दाखिला लिया है, वे अब परीक्षा की डेटशीट के लिए संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं। हम इस खबर में आगे डेटशीट की सीधी लिंक भी दे रहे हैं। उस लिंक पर क्लिक करके भी आप बेहद आसानी से परीक्षा का शेड्यूल देख सकते हैं।
विज्ञापन
एनआईओएस द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, यह डेटशीट भारत और इसके बाहर के देशों के अभ्यर्थियों, दोनों के लिए जारी की जा चुकी है। यह पीडीएफ फॉर्मेट में संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
संस्थान द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, परकक्षा 10वीं (माध्यमिक) और 12वीं (उच्चतर माध्यमिक) की परीक्षाएं 3 अक्टूबर 2019 से शुरू हो जाएंगी। भारत के छात्र-छात्राओं के लिए ये परीक्षा 3 अक्टूबर 2019 से शुरू होकर 1 नवंबर 2019 तक चलेगी। जबकि भारत से बाहर के अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा का आयोजन 3 अक्टूबर 2019 से लेकर 31 अक्टूबर 2019 तक किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें : नॉलेज बैंक : प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जा सकते हैं ये सवाल, यहां से करें तैयारी
परीक्षाएं तीन घंटे की होंगी। दोनों ही कक्षाओं के लिए परीक्षाओं का आयोजन दी गई तारीखों में दोपहर 2.30 बजे से लेकर शाम 5.30 बजे तक किया जाएगा। हालांकि 10वीं और 12वीं की कुछ परीक्षाएं ऐसी भी हैं जिनके लिए अभ्यर्थियों को दो या डेढ़ घंटे का ही समय दिया जा रहा है। हालांकि ये परीक्षाएं भी दोपहर 2.30 बजे से ही शुरू होंगी।
ये भी पढ़ें : पढ़ाई में पैसे बन रहे हैं रुकावट तो ये स्कॉलरशिप आएगी काम, 5वीं से ग्रेजुएशन करने वालों के लिए मौका
भारतीय छात्र-छात्राओं के लिए NIOS October Exam Datesheet 2019 देखने के लिए यहां क्लिक करें।
विदेशी छात्र-छात्राओं के लिए NIOS October Exam Datesheet 2019 देखने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X