NIFT 2024: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी के लिए पंजीकरण की अंतिम डेट नजदीक, फटाफट करें अप्लाई
NIFT 2024: एनटीए की तरफ से निफ्ट 2024 प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण करने की विंडो बंद होने वाली है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन न किया हो, वे फटाफट आखिरी तारीख से पहले फॉर्म भरकर जमा कर दें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NIFT 2024: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) की तरफ से नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT) 2024 के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया कल यानी 03 जनवरी 2024 को बंद हो जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार निफ्ट की आधिकारिक वेबसाइट- nift.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
NTA NIFT विलंब शुल्क के साथ आवेदन
उम्मीदवार 5,000 रुपये विलंब शुल्क का भुगतान करके भी निफ्ट के लिए आवेदन कर सकते हैं। विलंब शुल्क के साथ निफ्ट पंजीकरण 08 जनवरी, 2024 तक खुला रहेगा। निफ्ट 2024 प्रवेश परीक्षा 05 फरवरी 2024 को आयोजित की जाएगी।
निफ्ट 2024 प्रवेश परीक्षा
निफ्ट 2024 प्रवेश परीक्षा कुल 5,215 सीटों- 4,324 अखिल भारतीय सीटों, 405 राज्य अधिवास सीटों और 470 एनआरआई सीटों पर प्रवेश के लिए आयोजित की जा रही है। प्रत्येक पाठ्यक्रम और प्रत्येक निफ्ट परिसर के लिए सीट की मात्रा उपलब्धता और आरक्षण मानदंडों के आधार पर भिन्न होती है।
NIFT 2024 शैक्षणिक योग्यता
निफ्ट 2024 प्रवेश परीक्षा के लिए 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। जो उम्मीदवार कक्षा 12 की परीक्षा के अंतिम वर्ष या अंतिम सेमेस्टर में हैं, वे भी निफ्ट के लिए आवेदन कर सकते हैं।
NIFT 2024 ऐसे करें आवेदन
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- nift.ac.in पर जाएं।
-
निफ्ट 2024 आवेदन प्रक्रिया लिंक पर क्लिक करें।
-
अब विवरण के साथ निफ्ट आवेदन पत्र भरें।
-
सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
-
निफ्ट आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट पर क्लिक करें।
-
इसकी एक हार्ड कॉपी लें।
कमेंट
कमेंट X