NIFT 2024 City Intimation Slip : निफ्ट प्रवेश परीक्षा की सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, ऐसे करें डाउनलोड
NIFT 2024 City Intimation Slip Out: एनटीए ने निफ्ट प्रवेश परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप 2024 जारी कर दी है। प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकृत छात्र-छात्राएं इसे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NIFT 2024 Entrance Exam: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT) 2024 के लिए परीक्षा शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। निफ्ट प्रवेश परीक्षा 2024 के लिए पंजीकृत छात्र-छात्राएं इसे आधिकारिक वेबसाइट nift.ac.in पर जाकर चेक कर डाउनलोड कर सकते हैं।
निफ्ट परीक्षा 2024 शहर सूचना पर्ची डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। एनटीए की तरफ से जारी परीक्षा शहर सूचना पर्ची में उम्मीदवारों को आवंटित परीक्षा शहर का नाम होगा। उम्मीदवार इस बात का ध्यान दें कि निफ्ट 2024 परीक्षा शहर में बदलाव के अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।
NIFT 2024 परीक्षा तिथि
एनटीए की तरफ से जारी शेड्यूल के अनुसार, निफ्ट 2024 प्रवेश परीक्षा 05 फरवरी को ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। परीक्षा में दो खंड होंगे। पहला क्रिएटिव एबिलिटी टेस्ट (CAT) और दूसरा जनरल एबिलिटी टेस्ट (GAT) होगा।
NIFT 2024 एडमिट कार्ड अपडेट
निफ्ट प्रवेश परीक्षा 2024 एडमिट कार्ड जनवरी के तीसरे सप्ताह में आधिकारिक वेबसाइट nift.ac.in 2024 पर जारी किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है, उन्हें निफ्ट 2024 एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।
कमेंट
कमेंट X