फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NIFT 2022 Answer Key Released Answer Key for CAT and GAT Exam know how to download it

NIFT 2022 answer key: निफ्ट ने जारी की कैट और गेट परीक्षा की उत्तर कुंजी, ऐसे डाउनलोड करें

Wed, 23 Feb 2022 11:21 AM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 23 Feb 2022 11:21 AM IST
सार

NIFT 2022 answer key:  जिन उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी पर किसी भी तरह की आपत्ति हो, वह ऑनलाइन माध्यम से 24 फरवरी, 2022 तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

विज्ञापन
NIFT 2022 Answer Key Released Answer Key for CAT and GAT Exam know how to download it
NIFT 2022 answer key - फोटो : Social Media

विस्तार

NIFT 2022 answer key: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नॉलॉजी (NIFT) ने क्रिएटिव एबिलिटी टेस्ट/ कैट (CAT) और जनरल एबिलिटी टेस्ट/ गेट (GAT) परीक्षा की उत्तर कुंजी को जारी कर दिया है। इसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। जिन उम्मीदवारों ने NIFT 2022 प्रवेश परीक्षा में भाग लिया था, वह आधिकारिक वेबसाइट nift.ac.in पर जाकर उत्तर कुंजी को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को जरूरी जानकारी जैसे अपने रोल नंबर, प्रोग्राम कोड, बुकलेट सीरीज और जन्मतिथि का प्रयोग करना होगा।

विज्ञापन

NIFT 2022 answer key: आपत्ति दर्ज कराने की मिलेगी सुविधा

उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि यह उत्तर कुंजी अंतरिम है। निफ्ट ने इस पर आपत्ति दर्ज कराने की भी सुविधा दी है। जिन उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी पर किसी भी तरह की आपत्ति हो, वह ऑनलाइन माध्यम से 24 फरवरी, 2022 तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए उन्हें 500 रुपये प्रति प्रश्न शुल्क जमा करना होगा। इसके साथ ही सभी जरूरी दस्तावेजों को भी जमा करना होगा। आवेदन शुल्क वापस नहीं किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

NIFT 2022 answer key: छह फरवरी को हुई थी परीक्षा

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नॉलॉजी की ओर से कैट और गेट परीक्षा का आयोजन छह फरवरी, 2022 को ऑनलाइन मोड में किया था। उम्मीदवारों की ओर से दर्ज कराई गई आपत्तियों पर समीक्षा के बाद एक अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी की जाएगी। इस उत्तर कुंजी के आधार पर परिणाम भी जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन

NIFT 2022 answer key: उत्तर कुंजी को कैसे डाउनलोड करें?


उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के उत्तर कुंजी को डाउनलोड कर सकते हैं। 

1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nift.ac.in पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे लॉगिन के लिंक पर क्लिक करें।

3. अब  अपने आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।

4. अब उत्तर कुंजी को डाउनलोड कर लें।

5. इसे चेक करें और जरूरत पड़ने पर आपत्ति दर्ज कराएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed