फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   JEE Advanced News in Hindi: IIT admission criteria 2020, not required 75 percent in iit admission

IIT Admission 2020: आईआईटी में दाखिले के लिए अब 12वीं में 75 फीसदी अंक जरूरी नहीं

Sat, 18 Jul 2020 01:20 PM IST
संजीव कुमार झा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 18 Jul 2020 01:20 PM IST
सार

  • 12वीं कक्षा में 75 फीसदी अंक और टॉप 20 पर्सेटाइल की अनिवार्यता हटाई
  • ज्वाइंट एडमिशन बोर्ड के प्रस्ताव को सरकार की 2020 के सत्र के लिए मंजूरी

विज्ञापन
JEE Advanced News in Hindi: IIT admission criteria 2020, not required 75 percent in iit admission
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) के बीटेक प्रोग्राम में दाखिले की योग्यता अब जेईई एडवांस क्वालिफाइड और सिर्फ 12वीं पास रहेगी। कोरोना महामारी के चलते आईआईटी की ज्वाइंट एडमिशन बोर्ड (जैब) ने शैक्षणिक सत्र-2020 के दाखिला नियमों में बदलाव किया है। इस साल 12वीं कक्षा में मेरिट के अनिवार्य नियम को हटाया जा रहा है।

विज्ञापन


अभी तक मेरिट नियम के तहत आईआईटी में दाखिले के लिए 12वीं में न्यूनतम 75 फीसदी अंक या क्वॉलीफाई करने वाली परीक्षा की रैंकिंग में टॉप 20 पर्सेंटाइल होना जरूरी होता था। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।
विज्ञापन


निशंक की अध्यक्षता में शुक्रवार को आईआईटी में दाखिले को लेकर जैब की बैठक हुई। इसमें आईआईटी में दाखिले के नियमों में बदलाव किया गया है। कोविड-19 के चलते सीबीएसई बोर्ड समेत प्रदेश शिक्षा बोर्ड ने 12वीं बोर्ड कक्षा का असेसमेंट से रिजल्ट तैयार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें बोर्ड के प्रस्ताव को सरकार ने एक साल के लिए मंजूरी दे दी है। अब जेईई मेन परीक्षा के टॉप ढाई लाख छात्र जेईई एडवांस देंगे। इसमें से जेईई एडवांस क्वालीफाई करने वाले ऐसे छात्र जो 12वीं कक्षा में पास हुए होंगे, उनको मेरिट के आधार पर सीट मिलेंगी।
 

कई छात्र दाखिले से हो जाते थे वंचित

इससे पहले जेईई एडवांस क्वालीफाई करने के साथ-साथ दाखिले के दौरान 12वीं कक्षा में 75 फीसदी अंकों के साथ-साथ टॉप 20 पर्सेंटाइल होने की जांच होती थी। कई छात्र जेईई एडवांस क्वॉलिफाई कर जाते थे, लेकिन 12वीं कक्षा पास होने की अनिवार्य योग्यता न होने के चलते आईआईटी और एनआईटी में दाखिले से वंचित रह जाते थे।

सफलताडॉटकॉम के रैंक बूस्टर कोर्स से करें आईआईटी-जेईई और नीट की तैयारी

अगर आप NEET और IIT-JEE परीक्षा में अच्छी रैंकिंग चाहते हैं, तो मेहनत व लगन के साथ ही कॉन्सेप्ट का क्लियर होना भी बेहद जरूरी है। इन दोनों ही प्रवेश परीक्षाओं में अच्छी रैंकिंग लाने वाले विद्यार्थियों को ही अच्छे कॉलेजों में दाखिला मिलता है। इस साल आईआईटी-जेईई व नीट की परीक्षा सितंबर में है। विद्यार्थियों के पास इस परीक्षा की तैयारी के लिए अभी समय है। ऐसे में Safalta.com विद्यार्थियों के लिए 13 जुलाई से 45 दिन का रैंक बूस्टर कोर्स चला रहा है जो कि खास तौर पर विद्यार्थियों की तैयारी में होने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए डिजाइन किया गया है। इस कोर्स में अभ्यर्थियों को एक्सपर्ट फैकल्टी परीक्षाओं की तैयारी कराएगी और 225 घंटे से ज्यादा की ऑनलाइन कक्षाएं देगी। इस कोर्स की फीस 5,999 रुपये रखी गई है।

इस नए कोर्स में फौरन एडमिशन के लिए यहां विजिट करें - https://bit.ly/2WsGW1s

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed