फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Never Miss a Learning Opportunity: Keep Evolving and Enhance Your Value in the Organization!"

सीखने का कोई मौका न चूकें: संगठन की जरूरतों के अनुसार निरंतर नई चीजें सीखकर अपनी उपयोगिता बढ़ाएं

Fri, 17 Jan 2025 10:37 AM IST
शिवम गर्ग आनंद चोपड़ा-मैकगोवन, हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू
आनंद चोपड़ा-मैकगोवन, हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू Published by: शिवम गर्ग Updated Fri, 17 Jan 2025 10:37 AM IST
सार

Learning Opportunity: आज के तेज-तर्रार कारोबारी माहौल में, कंपनियां तेजी से बदलाव कर रही हैं। अगर आप इस बदलाव से खुद को नहीं जोड़ पाएंगे, तो सालों-साल तक काम करने के बाद भी कंपनी में खुद को अजनबी ही महसूस करेंगे।

विज्ञापन
Never Miss a Learning Opportunity: Keep Evolving and Enhance Your Value in the Organization!"
Learning Opportunity - फोटो : Freepik

विस्तार

Learning Opportunity: आज के तेज-तर्रार कारोबारी माहौल में, कंपनियां तेजी से बदलाव कर रही हैं। अगर आप इस बदलाव से खुद को नहीं जोड़ पाएंगे, तो सालों-साल तक काम करने के बाद भी कंपनी में खुद को अजनबी ही महसूस करेंगे। इसी कारण आप पेशेवरों के साथ जुड़ने, नए प्रोजेक्ट में शामिल होने और खुद को पेश करने में हिचकिचाते भी हैं। ऐसे में खुद को बेहतर पेशेवर बनाने के लिए कंपनी की रणनीति और उसकी कार्य संस्कृति को समझना जरूरी हो जाता है। आपने अब तक जो कुछ भी सीखा है, उसे कंपनी के हित में कैसे लाएं, इसका रास्ता भी ढूंढना होगा। इसका सबसे अच्छा तरीका यह है कि कंपनी की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए ही कुछ नया सीखने का प्रयास करें। ऐसा करके आप सीखने और उसे रणनीतिक आकार देने के बीच की खाई को पाट सकते हैं।
विज्ञापन

लीक से हटकर सीखें  

अक्सर आप अपने प्रदर्शन को बेहतर करने के लिए कोई-न-कोई कौशल सीखते ही रहते हैं। अगर आप कॅरिअर में आगे बढ़ना चाहते हैं, तो आपको अपनी भूमिका से इतर अलग पहचान बनाने पर जोर देना होगा। आपको उन कार्यों में भी शामिल होना होगा, जो केवल आपके व्यक्तिगत विकास में ही नहीं वरन आपके पेशेवर विकास में भी सहायक हों। अपने कौशल को अपग्रेड करने के लिए उन कार्यक्रमों का हिस्सा बनें, जिनमें अलग-अलग क्षेत्र के पेशेवर शामिल हों।
विज्ञापन

ब्रेन ट्रेनिंग गेम्स का हिस्सा बनें

खुद को ब्रेन ट्रेनिंग गेम्स से जोड़कर आप न सिर्फ अपने व्यवहार का विकास कर सकते हैं, बल्कि अपने कौशल को रोजमर्रा के कामों और कॅरिअर से भी जोड़ पाएंगे। यह खेल दो से तीन मिनट की अवधि के होते हैं, जो आपके दिमाग को चुस्त-दुरुस्त तो रखते ही हैं, आपको नई आदतें भी सिखाते हैं। आप इन गेम्स का इस्तेमाल अपने ज्ञान के दायरे या कार्यात्मक कौशल को बढ़ाने के लिए भी कर सकते हैं। इनकी मदद से आपको अपनी कमियों को दूर करने और गुणवत्ता का मूल्यांकन भी किया जा सकता है।

बदलाव से न डरें

खुद को पेश करना एक ऐसी कला है, जिससे आप किसी को भी रिझा सकते हैं। इसके लिए आपको अपने काम करने के ढंग को बदलना होगा। इसके अलावा उन लोगों के काम करने के तरीकों का पालन करें, जिनसे आप प्रभावित हैं। खुद को हमेशा अपटेड रखने के लिए नए तौर-तरीकों को अपनाने में कोताही न बरतें। कंपनी की रणनीति को आप तभी समझ पाएंगे, जब अलग-अलग पेशेवरों के तजुर्बों को जानेंगे। इसके लिए आपको नए-नए संबंध पर ध्यान  देना चाहिए।

ऑनलाइन प्लेटफॉर्म हैं कारगर

पेशेवरों को कार्यस्थल की रणनीति से अवगत कराने के लिए समय-समय पर कंपनियां कुछ कार्यक्रम भी आयोजित करती हैं। इनमें शामिल होने के लिए आप लिंक्डइन, ग्लासडोर और इनडीड जैसे प्लेटफॉर्म का भी सहारा ले सकते हैं। इसके अतिरिक्त आपका ध्यान जेनरेटिव एआई की विभिन्न तकनीकों को सीखने पर भी होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed