फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEST 2023 registrations start from tomorrow know eligibility criteria schedule at nestexam.in

NEST 2023 Registration: नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए कल से करें आवेदन, यह होगी पात्रता और प्रक्रिया

Sun, 26 Feb 2023 05:07 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Sun, 26 Feb 2023 05:07 PM IST
सार

NEST 2023: नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट (NEST) के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया कल यानी 27 फरवरी से शुरू होगी। इसके लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

विज्ञापन
NEST 2023 registrations start from tomorrow know eligibility criteria schedule at nestexam.in
exam - फोटो : amar ujala

विस्तार

NEST 2023 Registration: नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट (NEST 2023) के लिए आवेदन की प्रक्रिया कल यानी 27 फरवरी से शुरू होगी। पात्र और इच्छुक उम्मीदवार एनईएसटी की आधिकारिक वेबसाइट Nestexam.in के माध्यम से NEST आवेदन पत्र भर सकते हैं। 

विज्ञापन

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 27 फरवरी से परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 मई, 2023 तक है। NEST 2023 परीक्षा 24 जून, 2023 को आयोजित होने वाली है।

विज्ञापन

कंप्यूटर आधारित परीक्षा 24 जून को दो सत्रों- सुबह 9.00 बजे से दोपहर 12.30 बजे और दोपहर 2.30 बजे से शाम 6.00 बजे तक आयोजित होने वाली है। परीक्षा पूरे भारत में लगभग 120 प्रमुख कस्बों/शहरों में आयोजित की जाएगी। आवेदक अपना हॉल टिकट 12 जून, 2023 से डाउनलोड कर सकेंगे। NEST 2023 के नतीजे 10 जुलाई को घोषित किए जाएंगे।

आवेदन शुल्क

नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए आवेदन कर रहे सामान्य, ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को 1,200 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि महिला आवेदकों और अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) के उम्मीदवारों और दिव्यांगजन उम्मीदवारों को पंजीकरण शुल्क के रूप में 600 रुपये का भुगतान करना होगा।

 
विज्ञापन

एनईएसटी परीक्षा

नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट (NEST) नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (NISER), भुवनेश्वर और मुंबई विश्वविद्यालय - डिपार्टमेंट ऑफ एटॉमिक एनर्जी सेंटर फॉर एक्सीलेंस इन बेसिक साइंसेज (UM-DAE CEBS) में प्रवेश पाने के इच्छुक छात्रों के लिए एक अनिवार्य परीक्षा है। 



 

महत्वपूर्ण तिथियां

  • नेस्ट पंजीकरण- 27 फरवरी, 2023 से शुरू होगा।
  • एनईएसटी पंजीकरण आखिरी तारीख- 17 मई, 2023 
  • एनईएसटी 2023 एडमिट कार्ड रिलीज की तारीख- 12 जून, 2023 
  • एनईएसटी परीक्षा 2023 - 24 जून 2023
  • एनईएसटी परिणाम 2023 - 10 जुलाई 2023 को जारी होगा।

पात्रता मापदंड

उम्मीदवारों को 2021 या 2022 में कक्षा 12 की परीक्षा उत्तीर्ण करनी चाहिए। यदि वे 2023 में 12 की परीक्षा भी देने जा रहे हैं तो भी आवेदन करने के पात्र हैं। उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12 की परीक्षा में कुल मिलाकर 60 प्रतिशत अंक या समकक्ष अंक प्राप्त करने चाहिए। अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) के उम्मीदवारों और दिव्यांगजन उम्मीदवारों को न्यूनतम 55 प्रतिशत अंक प्राप्त करने की आवश्यकता है।
 

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट Nestexam.in पर जाएं।
  • नेस्ट 2023 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • निर्देशानुसार आवेदन पत्र भरें।
  • फोटोग्राफ और हस्ताक्षर की स्कैन की गई फोटो अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आवेदन पत्र जमा करें और भविष्य में उपयोग के लिए पुष्टि पृष्ठ डाउनलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed