NEST 2023: नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए पंजीकरण का आखिरी दिन, ऐसे करें आवेदन
NEST 2023 Registration ends Today: नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट (NEST 2023) के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 17 मई, 2023 तक है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NEST 2023 Registration Last Date: नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट (NEST 2023) के लिए ऑनलाइन आवेदन पंजीकरण करने का आज यानी 17 मई, 2023 अंतिम दिन है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट Nestexam.in पर जाकर नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट 2023 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट 2023 के लिए आवेदन की प्रक्रिया 27 फरवरी से शुरू हुई थी। NEST 2023 कंप्यूटर आधारित परीक्षा 24 जून को दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। पहली पारी की परीक्षा सुबह नौ बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे और दोपहर ढ़ाई बजे से शाम छह बजे तक आयोजित होने वाली है। परीक्षा पूरे भारत में लगभग 120 प्रमुख कस्बों/शहरों में आयोजित की जाएगी।
NEST 2023 Registration आवेदन शुल्क
नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए आवेदन करने के इच्छुक सामान्य, ओबीसी श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों को 1,200 रुपये का आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि महिला आवेदकों और अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) के उम्मीदवारों और दिव्यांगजन उम्मीदवारों को नेस्ट 2023 पंजीकरण शुल्क के रूप में 600 रुपये का भुगतान करना होगा।
NEST 2023 Registration के लिए आवेदन कैसे करें?
चरण 1: उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट – Nestexam.in पर जाएं।
चरण 2: होम पेज पर उपलब्ध आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: ऑनलाइन एप्लिकेशन में मांगी गई आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
चरण 4: अपनी श्रेणी के अनुसार अधिकृत आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
चरण 5: अब नेस्ट 2023 के आवेदन फॉर्म को सफलतापूर्वक जमा करें।
चरण 6: भविष्य के संदर्भ के लिए नेस्ट 2023 के आवेदन फॉर्म की एक-दो हार्ड कॉपी प्रिंट आउट कर लें।
कमेंट
कमेंट X