कर्नाटक: राज्य सरकार ने वापस ली एनईपी, भाजपा नेता बोले - 'कर्नाटक में एक पार्टी छात्रों के साथ खेल रही'
NEP In Karnataka: कर्नाटक सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) को वापस ले लिया है। इस पर बीजेपी नेता सीएन अश्वथ नारायण ने बयान दिया है। उन्होंने कहा, "कर्नाटक में, एक पार्टी है, जो छात्रों के साथ खेल रही है।"
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Karnataka: राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) को कर्नाटक सरकार द्वारा वापस लिए जाने पर बीजेपी नेता सीएन अश्वथ नारायण कहा, "कर्नाटक में पिछले तीन साल से राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू है। सरकार चाहे किसी की भी हो, इस नीति को पूरे देश में आगे बढ़ाया गया। लेकिन कर्नाटक में, एक पार्टी है, जो छात्रों के साथ खेल रही है। और इसका असर अल्पसंख्यकों, गरीबों और आरक्षित वर्गों सहित समाज के सभी क्षेत्रों पर पड़ने वाला है।
नारायण ने आगे कहा, "एनईपी सभी दृष्टिकोणों से बहुत भविष्यवादी, आशाजनक और यथार्थवादी है। राज्य शिक्षा नीति 4 साल की डिग्री के खिलाफ है, जो अनिवार्य नहीं है, यह छात्रों की पसंद है। इसे उद्योग और अवसरों को ध्यान में रखते हुए बहुत अच्छी तरह से डिजाइन किया गया है।"
#WATCH | Bengaluru: On National Education Policy (NEP) being taken back by the Karnataka government, BJP leader C.N. Ashwath Narayan says, "... The National Education Policy has been implemented in Karnataka for the last three years... Irrespective of the government, the policy… pic.twitter.com/1X1JIPwYks
— ANI (@ANI) February 5, 2024
उन्होंने कहा, "वर्तमान सरकार असंवेदनशील है और पूरी नीति को नहीं समझती है। वह छात्रों के हित के खिलाफ राजनीतिक प्रतिशोध की भूमिका निभाने की कोशिश कर रही है। हमने पहले ही कई जागरूकता कार्यक्रम चलाए हैं और अब हम राज्यपाल से संपर्क करेंगे। जो भी हो पिछली सरकार द्वारा राज्य में लागू की गई एनईपी को आगे बढ़ाया जाना चाहिए।"
कमेंट
कमेंट X