फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET UG Result Result 2025 Awaited; Will out soon at neet.nta.nic.in; Know Tie-Breaking rule

NEET Result: नीट यूजी रिजल्ट का इंतजार; दो कैंडिडेट्स के बराबर नंबर आए तो क्या होगा, किसे मिलेगी टॉप रैंक?

Mon, 09 Jun 2025 07:40 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Mon, 09 Jun 2025 07:40 PM IST
सार

NEET UG Result: नीट यूजी के लाखों उम्मीदवारों को अपनी मेहनत के फल का इंतजार है। नतीजे जल्द घोषित होने की उम्मीद है। ऐसे में आइए जानते हैं अगर दो या उससे अधिक उम्मीदवारों के समान अंक आते हैं, तो किसे टॉप रैंक मिलेगी।
 

विज्ञापन
NEET UG Result Result 2025 Awaited; Will out soon at neet.nta.nic.in; Know Tie-Breaking rule
NEET UG 2025 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

NEET UG Result 2025: नीट यूजी परीक्षा में शामिल हुए लाखों परीक्षार्थियों को परिणाम का इंतजार है। एनटीए जल्द ही नतीजे घोषित कर सकता है। सूचना विवरणिका में परिणाम जारी करने की संभावित तारीख 14 जून 2025 बताई गई है। इसके मुताबिक, परिणाम के लिए अब ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा।

विज्ञापन

NEET UG Result Date: क्या 14 जून को आएगा नीट का रिजल्ट?

वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नीट यूजी रिजल्ट 14 जून को जारी किया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने याचिका दायर करने वाले 75 उम्मीदवारों को छोड़कर बाकी सभी के नीट यूजी परीक्षा 2025 के नतीजे घोषित करने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि नीट यूजी रिजल्ट 2025 तय तारीख को जारी हो सकता है। हालांकि, एनटीए की ओर से इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।

रिजल्ट से पहले परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के मन में कई सवाल होते हैं। इनमें से एक सवाल यह भी है कि अगर दो कैंडिडेट्स के बराबर नंबर होंगे तो उनमें टॉपर का निर्धारण कैसे होगा। दरअसल, इस स्थिति में टाई-ब्रेकिंग रूल की मदद से टॉपर का निर्धारण किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

टाई ब्रेकर नियम होगा लागू

दो या उससे अधिक उम्मीदवारों के बराबर अंक होने पर राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) टाई ब्रेकिंग नियम लागू करती है। इससे ऑल इंडिया रैंक और टॉपर का निर्धारण करना आसान हो जाता है। यह प्रक्रिया व्यवस्थित और ट्रांसपेरेंट है। एजेंसी हर साल अपने ऑफिशियल नोटिफिकेशन में इन नियमों को स्पष्ट भी करती है।

विज्ञापन

NEET UG Tie-Breaking Rule: क्या है टाई-ब्रेकिंग नियम?

  • जिसके नंबर बायोलॉजी (बॉटनी + जूलॉजी) में ज्यादा होंगे उसे हाई रैंक दी जाएगी।
  • अगर बायोलॉजी में अंक बराबर होंगे तो केमिस्ट्री में अधिक अंक वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता मिलेगी।
  • बायोलॉजी और केमिस्ट्री के नंबर भी अगर बराबर हुए तो फिजिक्स में अधिक नंबर वाले कैंडिडेट को टॉप रैंक दी जाएगी।
  • अगर इन तीनों सब्जेक्ट में नंबर बराबर होते हैं तो उस उम्मीदवार को प्राथमिकता मिलेगी, जिसके सभी विषयों (बायोलॉजी, केमिस्ट्री, फिजिक्स) में गलत उत्तरों की संख्या कम होगी।
  • अगर गलत उत्तरों की संख्या भी बराबर निकली तो सही उत्तरों की संख्या वाला उम्मीदवार टॉप रैंक हासिल करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed