फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET UG Result 2023 Objections over NEET Toppers List Raised, Wants Transparency in Rules

NEET Result 2023: नीट यूजी रिजल्ट की वरीयता सूची पर उठे सवाल, रैंकिंग मापदंडों पर पारदर्शिता की मांग

Fri, 16 Jun 2023 03:30 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 16 Jun 2023 03:30 PM IST
सार

NEET UG Result 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा घोषित नीट-यूजी,2023 के रिजल्ट की ऑल इंडिया मेरिट सूची में पारदर्शिता नहीं होने से रैंकिंग प्रक्रिया के निर्धारित मापदंडों पर सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन
NEET UG Result 2023 Objections over NEET Toppers List Raised, Wants Transparency in Rules
NEET UG - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

NEET UG Result 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा घोषित नीट-यूजी,2023 के रिजल्ट की ऑल इंडिया मेरिट सूची में पारदर्शिता नहीं होने से रैंकिंग प्रक्रिया के निर्धारित मापदंडों पर सवाल उठ रहे हैं। कोटा कोचिंग गुरु और नीट एक्सपर्ट डॉ बृजेश माहेश्वरी ने कहा कि एनटीए ने नीट यूजी में टॉप-50 विद्यार्थियों की ऑल इंडिया रैंक के साथ सूची जारी की है।

विज्ञापन

जिसमें एक समान अंक 720 व समान पर्सेंटाइल स्कोर होने पर दो विद्यार्थी को एआईआर-1 घोषित की गई है। जिससे एआईआर-2 पर कोई विद्यार्थी नहीं है। नीट में 716 प्राप्तांक वाले विद्यार्थी को एआईआर-3 दी गई है।

विज्ञापन

इसके बाद 715 अंक एवं एक समान पर्सेंटाइल स्कोर प्राप्त करने वाले 16 विद्यार्थियों को क्रमशः एआईआर-4 से 19 तक आवंटित की गई है। प्राप्तांक व स्कोर के आधार पर रैंक-20 पर एक विद्यार्थी हैं। उसके बाद एक समान अंक 711 व स्कोर एक समान होने पर 6 विद्यार्थियों को अलग-अलग एआईआर-21 से 26 तक दी गई है।
 

इसी तरह, एक समान अंक 710 एवं समान पर्सेंटाइल स्कोर वाले 24 विद्यार्थियों को ऑल इंडिया रैंक-27 से 50 तक क्रमशः आवंटित की गई है। उन्होंने कहा कि यदि निर्धारित मापदंड सही है तो एआईआर-1 पर इसे लागू क्यों नहीं किया गया, एआईआर-2 पर कोई नाम क्यों नहीं है।

विज्ञापन

डॉ माहेश्वरी ने कहा कि नीट-यूजी के 20 लाख 38 हजार 596 परीक्षार्थी एनटीए की मेरिट सूची देखकर भ्रमित हैं कि किस आधार पर ऑल इंडिया रैंक निर्धारित की गई है। यदि एक समान प्राप्तांक व पर्सेंटाइल स्कोर के बाद विषयवार अंकों या जन्मतिथि को आधार मानकर रैंक जारी की गई है तो शीर्ष रैंक एक साथ दो विद्यार्थी को कैसे दे दी गई।

 

इससे एक समान अच्छा स्कोर अर्जित करने वाले परीक्षार्थियों में असमंजस की स्थिति पैदा हो गई है। 50 विद्यार्थियों की वरीयता सूची में एआईआर-2 पर कोई विद्यार्थी नहीं होना आश्चर्यजनक स्थिति है। उन्होंने मांग की कि एनटीए को विद्यार्थियों के हित में नीट यूजी की रैंकिंग प्रक्रिया के मापदंडों पर पुनर्विचार कर संशोधित ऑल इंडिया मेरिट सूची जारी करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed