NEET UG Result 2022: साढ़े 18 लाख उम्मीदवारों का इंतजार खत्म, रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स ओएमआर शीट ऐसे करें डाउनलोड
NEET UG Result 2022: उम्मीदवारों को उनकी ओएमआर शीट की स्कैन कॉपी दो तरह के लिंक से मिल सकेगी। इसमें एप्लीकेशन नंबर व जन्म तिथि डालकर तथा एप्लीकेशन नंबर व पासवर्ड डालकर स्कैन कॉपी ली जा सकती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NEET UG Result OMR Recorded Response Sheet 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए ने बुधवार शाम को नीट यूजी 2022 की आंसर की के साथ ही स्कैन ओएमआर इमेज तथा रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही एक नोटिफिकेशन जारी करते हुए इसकी सारी प्रक्रिया भी बताई है। नोटिफिकेशन के अनुसार नीट यूजी 2022 का रिजल्ट 07 सितंबर को जारी किया जाएगा। विद्यार्थियों को उनकी ओएमआर शीट की स्कैन कॉपी दो तरह के लिंक से मिल सकेगी। इसमें एप्लीकेशन नंबर व जन्म तिथि डालकर तथा एप्लीकेशन नंबर व पासवर्ड डालकर स्कैन कॉपी ली जा सकती है।
NEET UG आंसर की को चैलेंज करने पर क्या होता है?
आंसर की को 31 अगस्त से 02 सितंबर को रात 11.50 बजे तक चैलेंज किया जा सकता है। इसके लिए भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड व नेट बैंकिंग से किया जा सकता है। उपरोक्त चैलेंज को एनटीए के सब्जेक्ट एक्सपर्ट के पैनल द्वारा वैरिफाई किया जाएगा, यदि कोई चैलेंज सही पाया जाता है तो आंसर की रिवाइज की जाएगी और सभी स्टूडेंट्स को उसके अनुसार अंक जारी किए जाएंगे। इसी आधार पर फाइनल आंसर की के बाद रिजल्ट तैयार किया जाएगा।
NEET UG प्रति चैलेंज लगेगा गैर वापसी योग्य शुल्क
मेडिकल काउंसलिंग एक्सपर्ट पारिजात मिश्रा बताते हैं कि किसी भी इंडिविजुअल विद्यार्थी को उसके चैलेंज के स्वीकारोक्ति व अस्वीकारोक्ति की जानकारी व्यक्तिगत रूप से नहीं दी जाती है। सब्जेक्ट एक्सपर्ट्स द्वारा जारी की जाने वाली आंसर की को ही फाइनल माना जाएगा तथा इसी के अनुसार रिजल्ट जारी किया जाएगा। रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स चैलेंज के लिए प्रति उत्तर 200 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गया है। इसी तरह से आंसर की पर भी प्रति आंसर के चैलेंज पर भी 200 रुपये का ही शुल्क रखा गया हैं। दोनों स्थितियां नॉन रिफंडेबल होंगी।
NEET UG 3570 केंद्रों पर संपन्न हुई थी नीट यूजी
नीट-यूजी 2022 परीक्षा 17 जुलाई को हुई, जिसमें 18 लाख 72 हजार 342 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया था और करीब 18.50 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल भी हुए थे। नीट में शामिल होने वाले विद्यार्थियों का यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। यह परीक्षा भारत के 483 और 14 विदेशी शहरों के 3,570 केंद्रों पर संपन्न हुई थी। विदेश में 14 शहरों - अबूधाबी, बैंकॉक, कोलंबो, दोहा, काठमांडू, कुआलालंपुर, मनामा, मस्कट, रियाद, शारजाह, सिंगापुर, दुबई और कुवैत में भी परीक्षा हुई थी।
NEET UG ये है ओएमआर आसंर की तथा रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स की चैलेंज प्रक्रिया
-
सबसे पहले एनटीए की अधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं। -
इसके बाद अप्लाई फॉर आंसर की चैलेंज/ ओएमआर चैलेंज के लिंक पर क्लिक करें। -
एप्लीकेशन नंबर व जन्म तिथि या एप्लीकेशन नंबर व पासवर्ड डालकर लॉग इन करके सबमिट करें। -
स्क्रीन पर 50+50+50+50 फिजिक्स/ केमिस्ट्री/ बॉटनी/ जूलॉजी के ऑप्शंस डिस्प्ले होंगे, जिसमें एनटीए व कैंडिडेट की आंसर की डिस्प्ले होगी। स्टूडेंट ओएमआर भी इसी स्क्रीन पर दिखेगा। -
आंसर की चैलेंज के लिए दिए गए विकल्प में सही का मार्क लगाना है और साथ में कोई संबंधित प्रूफ पीडीफ फॉर्मेट में अपलोड करना होगा। रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स /ओएमआर शीट के अनुसार कैप्चर्ड रिस्पॉन्स दिखेंगे। -
इसमें विद्यार्थी कैंडिडेड क्लेम वाले ऑप्शन को सिलेक्ट करें और जो भी आपत्ति उसे दर्ज करवाएं। जैसे किसी स्टूडेंट ने ऑप्शन 4 यूज किया है लेकिन ओएमआर मशीन ने 3 रीड किया है तो वे इस आपत्ति को दर्ज करवा सकता है। -
इसके बाद सेव यॉर क्लेम करके अगली स्क्रीन पर जाना है। अगली स्क्रीन पर विद्यार्थी को अपने आसंर की क्लेम दिखेंगे। -
इसके बाद सेव यॉर क्लेम तथा पे-फी फाइनली के ऑप्शन को क्लिक करके सबमिट करना है। -
पेमेंट सक्सेस फुल होने के बाद ही चैलेंज को स्वीकार किया जाएगा।
कमेंट
कमेंट X