{"_id":"613ad01e82c54e12d31a83f0","slug":"neet-ug-pg-2021-dress-code-what-to-wear-what-s-not-allowed-check-dress-code-for-neet-exam-here","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"NEET UG, PG Exam 2021: जानिए क्या है निर्धारित ड्रेस कोड, परीक्षा हॉल में क्या ले जाना है वर्जित","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
NEET UG, PG Exam 2021: जानिए क्या है निर्धारित ड्रेस कोड, परीक्षा हॉल में क्या ले जाना है वर्जित
Fri, 10 Sep 2021 08:56 AM IST
वर्तिका तोलानी
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Fri, 10 Sep 2021 08:56 AM IST
सार
NEET UG and PG Exam 2021: उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे लंबी आस्तीन वाले कपड़े न पहनें। हालांकि, यदि उम्मीदवार अपनी सांस्कृतिक / प्रथागत पोशाक पहन रहे हैं, तो उन्हें अंतिम रिपोर्टिंग समय से कम से कम एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा, जो कि दोपहर 12:30 बजे है।
विज्ञापन
NEET 2021 (File Photo)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट 2021) स्नातक और स्नातकोत्तर की परीक्षा 11 सितंबर से शुरू होने जा रही हैं। ऐसे में परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले सभी उम्मीदवारों को ड्रेस कोड के बारे पता होना चाहिए। परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था ने निर्देशों का एक सेट जारी किया है या परीक्षा के दिन क्या पहन सकते हैं और क्या नहीं यह सूचित करने के लिए “क्या करें और क्या न” की सूचि जारी की है। ध्यान रहे कि नीट 2021 ड्रेस कोड का सभी परीक्षार्थी को पालन करना होगा। यदि उम्मीदवार इसका पालन नहीं करते हैं, तो उन्हें इसके लिए दंडित किया जा सकता है। अगर आप भी 11 और 12 सितंबर को होने वाली नीट पीजी और यूजी परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, तो यह परीक्षा आपके लिए काफी महत्वपूर्ण हो सकती है। पढ़िए...
विज्ञापन
नीट 2021 ड्रेस कोड: क्या पहनें और क्या नहीं?
- सभी उम्मीदवारों के लिए घड़ी/कलाई घड़ी, कंगन, कैमरा आदि पहनना सख्त वर्जित है। इनमें से कोई भी सामान पाए जाने पर उन्हें तुरंत जब्त कर लिया जाएगा।
- उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल के अंदर कोई आभूषण / धातु की वस्तु नहीं पहननी है। हालांकि, सांस्कृतिक/प्रथागत वस्तुओं को इस नियम से छूट दी जाएगी।
- उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे लंबी आस्तीन वाले कपड़े न पहनें। हालांकि, यदि उम्मीदवार अपनी सांस्कृतिक / प्रथागत पोशाक पहन रहे हैं, तो उन्हें अंतिम रिपोर्टिंग समय से कम से कम एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा, जो कि दोपहर 12:30 बजे है।
- किसी को भी जूते पहनने की अनुमति नहीं है। हालांकि, उम्मीदवार कम ऊंची एड़ी के जूते या सैंडल पहन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
NEET 2021 ड्रेस कोड और वर्जित आइटम: क्या ले जा सकते हैं और क्या नहीं
- आधिकारिक नोटिस के अनुसार, उम्मीदवारों को किसी भी "पाठ्य सामग्री (मुद्रित या लिखित), कागज के टुकड़े, ज्यामिति / पेंसिल बॉक्स, प्लास्टिक पाउच, कैलकुलेटर, पेन, स्केल, लेखन पैड, पेन ड्राइव, इरेज़र, लॉग टेबल, इलेक्ट्रॉनिक पेन/स्कैनर, आदि," परीक्षा हॉल के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं है।
- NEET 2021 परीक्षा केंद्र में किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक और संचार उपकरण जैसे मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, इयरफ़ोन, माइक्रोफ़ोन, पेजर, हेल्थ बैंड आदि सख्त वर्जित है।
- यहां तक कि पर्स, हैंडबैग, बेल्ट, काले चश्मे, टोपी आदि जैसी वस्तुओं को भी उम्मीदवारों द्वारा ले जाने या पहनने की अनुमति नहीं है।
- वर्जित वस्तुओं के साथ नीट 2021 ड्रेस कोड सभी पर लागू होता है। हालांकि, उम्मीदवारों को यह ध्यान रखना चाहिए कि यदि उन्हें चिकित्सा, धार्मिक या किसी अन्य अपरिहार्य कारणों से किसी भी नियम से विचलित होना पड़ता है, तो उन्हें एनटीए से पूर्व अनुमति लेनी होगी।
कमेंट
कमेंट X