NEET UG Final Answer Key 2023: नीट यूजी परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, ऐसे करें चेक
NEET UG Answer Key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी परीक्षा 2023 की फाइनल आंसर की आज यानी 15 जून 2023 को जारी कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NEET UG Answer Key OUT: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नीट यूजी परीक्षा 2023 की फाइनल आंसर की आज यानी 15 जून 2023 को जारी कर दी है। फाइनल आंसर की 07 मई और 06 जून 2023 की परीक्षा के लिए जारी कर दी गई है। परीक्षा में शामिल रहे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in के माध्यम से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे करें डाउनलोड
-
सबसे पहले NTA NEET की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
-
नीट यूजी फाइनल आंसर की 2023 लिंक पर क्लिक करें।
-
एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी, जहां उम्मीदवार अपने उत्तरों की जांच कर सकते हैं।
-
फाइल डाउनलोड करें।
-
आगे की आवश्यकता के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 13 जून 2023 को स्नातक मेडिकल दाखिला परीक्षा नीट यूजी 2023 का रिजल्ट जारी कर दिया है। तमिलनाडु के प्रबंजन जे और आंध्र प्रदेश के बोरा वरुण चक्रवर्ती ने 99.99 पर्सेंटाइल के साथ नीट परीक्षा में टॉप किया है। NTA की ओर से बताया गया कि सफल हुए उम्मीदवारों में सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश से हैं। उसके बाद महाराष्ट्र और राजस्थान का नंबर है।
इन शहरों के साथ 13 भाषाओं में परीक्षा
नीट यूजी परीक्षा 13 भाषाओं (असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू) में आयोजित की गई थी। यह परीक्षा भारत के बाहर अबू धाबी, बैंकॉक, कोलंबो, दोहा, काठमांडू, कुआलालंपुर, लागोस, मनामा, मस्कट, रियाद, शारजाह, सिंगापुर के साथ-साथ दुबई और कुवैत सिटी में भी आयोजित की गई थी।
कमेंट
कमेंट X