{"_id":"6884ceb71555a25e800d1f4d","slug":"neet-ug-counselling-2025-registration-deadline-extended-to-july-31-seat-allotment-on-august-3-2025-07-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"NEET UG Counselling: नीट यूजी काउंसलिंग की तारीखें बदली, अब 31 जुलाई तक करें आवेदन; 3 अगस्त को होगा सीट आवंटन","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
NEET UG Counselling: नीट यूजी काउंसलिंग की तारीखें बदली, अब 31 जुलाई तक करें आवेदन; 3 अगस्त को होगा सीट आवंटन
Sat, 26 Jul 2025 06:19 PM IST
शिवम गर्ग
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Sat, 26 Jul 2025 06:19 PM IST
सार
NEET 2025 Revised Dates: एमसीसी ने नीट यूजी 2025 काउंसलिंग का शेड्यूल संशोधित कर दिया है। अब रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 31 जुलाई है, जबकि राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम 3 अगस्त को घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Freepik
विस्तार
NEET UG Counselling 2025: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नीट यूजी 2025 काउंसलिंग के पहले राउंड का शेड्यूल संशोधित करते हुए पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 जुलाई तक बढ़ा दी है। यह फैसला छात्रों की ओर से मिले अनुरोधों के बाद लिया गया है, ताकि वे समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकें।
MCC की ओर से कहा गया कि कई उम्मीदवारों द्वारा दिए गए प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखते हुए पंजीकरण की तिथि बढ़ाई गई है, जिससे सभी छात्रों को आवेदन का पर्याप्त अवसर मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
अब 3 अगस्त को आएगा सीट आवंटन परिणाम
संशोधित शेड्यूल के अनुसार, पहले राउंड का सीट आवंटन परिणाम अब 3 अगस्त 2025 को जारी किया जाएगा। पहले यह परिणाम 31 जुलाई को आने वाला था। MCC ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर इस बारे में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
विज्ञापन
MCC की ओर से कहा गया कि कई उम्मीदवारों द्वारा दिए गए प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखते हुए पंजीकरण की तिथि बढ़ाई गई है, जिससे सभी छात्रों को आवेदन का पर्याप्त अवसर मिल सके।
विज्ञापन
NEET UG Counselling 2025: संशोधित काउंसलिंग शेड्यूल
| UG काउंसलिंग इवेंट | समय सारणी |
|---|---|
| राउंड-1 के लिए पंजीकरण और भुगतान | पंजीकरण की सुविधा 31 जुलाई 2025 दोपहर 12:00 बजे तक
भुगतान की सुविधा 31 जुलाई 2025 शाम 3:00 बजे तक |
| राउंड-1 के लिए रजिस्ट्रेशन रिसेट | 31 जुलाई 2025 सुबह 10:00 बजे तक उपलब्ध |
| राउंड-1 के लिए चॉइस भरना | 31 जुलाई 2025 रात 11:55 बजे तक |
| राउंड-1 के लिए चॉइस लॉकिंग | 31 जुलाई 2025 शाम 4:00 बजे से रात 11:55 बजे तक उपलब्ध |
| राउंड-1 के लिए सीट प्रोसेसिंग | 1 अगस्त से 2 अगस्त 2025 तक |
| राउंड-1 परिणाम घोषणा | 3 अगस्त से 4 अगस्त 2025 तक |
| राउंड-1 के लिए रिपोर्टिंग | 4 अगस्त से 8 अगस्त 2025 तक |
इन दस्तावेजों की होगी जरूरत
नीट यूजी काउंसलिंग के समय जिन प्रमुख दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, वे इस प्रकार हैं:- नीट यूजी स्कोरकार्ड
- परीक्षा का एडमिट कार्ड
- कक्षा 10वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
- कक्षा 12वीं की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
- पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट)
- पासपोर्ट साइज की 8 फोटो
- प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
कमेंट
कमेंट X