NEET UG 2022: नीट यूजी काउंसलिंग दूसरे दौर की च्वॉइस फिलिंग की डेट बढ़ी, ऐसे चुनें विकल्प
NEET UG Counselling 2022: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नीट यूजी काउंसलिंग 2022 दूसरे राउंड की च्वॉइस फिलिंग की समयावधि आगे बड़ा दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NEET UG Counselling 2022: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नीट यूजी काउंसलिंग 2022 दूसरे राउंड की च्वॉइस फिलिंग की समयावधि आगे बड़ा दी है। च्वॉइस फिलिंग और लॉकिंग पहले आठ नवंबर, 2022 को बंद होने वाली थी, जिसे अब आगे बढ़ा दिया गया है। उम्मीदवार एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in के माध्यम से विकल्पों की जांच कर सकते हैं और उन्हें भर सकते हैं।
एमसीसी की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि डीजीएचएस की ओर से प्राप्त निर्देशानुसार, सक्षम प्राधिकारी द्वारा 09 नवंबर, 2022 तक च्वॉइस फिलिंग शेड्यूल का विस्तार करने का निर्णय लिया गया है। च्वॉइस फिलिंग को 09 नवंबर, 2022 को रात 11:55 बजे तक बढ़ाया जा रहा है।
इसके बाद च्वॉइस लॉकिंग 09 नवंबर, 2022 की दोपहर तीन बजे से 09 नवंबर, 2022 की रात 11:55 बजे तक उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं, इसके बाद सीट आवंटन की प्रक्रिया की जाएगी। सीट आवंटन का परिणाम 11 नवंबर, 2022 को जारी किया जाएगा।
NEET UG 2022: नीट यूजी काउंसलिंग विकल्प भरने के चरण
-
सबसे पहले एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं। -
होम पेज पर, NEET UG काउंसलिंग 2022 राउंड-2 लिंक पर क्लिक करें -
लॉग इन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें। -
इसके बाद अपने विकल्प भरें और सबमिट पर क्लिक करें। -
अब आपके विकल्प सबमिट कर दिए गए हैं और लॉक कर दिए गए हैं।
कमेंट
कमेंट X