{"_id":"63639819f9083f5d2f44aaf6","slug":"neet-ug-counselling-2022-round-2-choice-filling-registrations-begins-at-mcc-nic-in","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"NEET UG 2022: नीट यूजी काउंसलिंग दूसरे दौर की च्वॉइस फिलिंग रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे चुनें विकल्प","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
NEET UG 2022: नीट यूजी काउंसलिंग दूसरे दौर की च्वॉइस फिलिंग रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे चुनें विकल्प
Thu, 03 Nov 2022 04:00 PM IST
देवेश शर्मा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Thu, 03 Nov 2022 04:00 PM IST
सार
NEET UG Counselling 2022: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने नीट यूजी काउंसलिंग 2022 राउंड-2 च्वॉइस फिलिंग शुरू कर दी है।
विज्ञापन
NEET UG Counselling
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
NEET UG Counselling 2022: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने नीट यूजी काउंसलिंग 2022 राउंड-2 च्वॉइस फिलिंग शुरू कर दी है। च्वॉइस फिलिंग आठ नवंबर, 2022 को बंद हो जाएगी। उम्मीदवार एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in के माध्यम से विकल्पों की जांच कर सकते हैं और उन्हें भर सकते हैं।
विज्ञापन
सात नवंबर से आठ नवंबर, 2022 तक आंतरिक उम्मीदवारों का सत्यापन संबंधित विश्वविद्यालयों/ संस्थानों द्वारा किया जा सकता है। 09 से 10 नवंबर तक सीट आवंटन की प्रक्रिया की जाएगी। सीट आवंटन का परिणाम 11 नवंबर, 2022 को जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos
NEET UG 2022: नीट यूजी काउंसलिंग विकल्प भरने के चरण
-
सबसे पहले एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं। -
होम पेज पर, NEET UG काउंसलिंग 2022 राउंड-2 लिंक पर क्लिक करें -
लॉग इन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें। -
इसके बाद अपने विकल्प भरें और सबमिट पर क्लिक करें। -
अब आपके विकल्प सबमिट कर दिए गए हैं और लॉक कर दिए गए हैं।
कमेंट
कमेंट X