NEET UG Counselling: नीट यूजी काउंसलिंग मॉप-अप राउंड का सीट आवंटन परिणाम जारी, रिपोर्टिंग प्रक्रिया भी शुरू
NEET UG Counselling 2022 Mop-Up Round Final Result Out :
NEET UG Counselling: नीट यूजी काउंसलिंग मॉप-अप राउंड का सीट आवंटन परिणाम जारी, रिपोर्टिंग प्रक्रिया भी शुरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NEET UG Counselling 2022: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडर ग्रेजुएट (NEET UG) 2022 काउंसलिंग के लिए मॉप-अप दौर का अंतिम सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिया है। मॉप-अप राउंड की काउंसलिंग में भाग लेने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- mcc.nic.in के माध्यम से नीट यूजी अंतिम सीट आवंटन परिणाम की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।
NEET UG Counselling: संस्थानों में रिपोर्टिंग शुरू
मॉप-अप राउंड की रिपोर्टिंग प्रक्रिया गुरुवार, आठ दिसंबर को दोपहर तीन बजे से शुरू होने की संभावना है। नीट यूजी 2022 मॉप-अप राउंड के अंतिम परिणाम के खिलाफ उम्मीदवारों द्वारा की गई आपत्तियों के आधार पर अंतिम आवंटन सात दिसंबर को घोषित किया गया था। सूची तैयार कर ली गई है। सीट आवंटन परिणाम में उल्लेखित विवरण में रैंक, आवंटित कोटा, आवंटित संस्थान, पाठ्यक्रम, आवंटित श्रेणी, उम्मीदवार श्रेणी और टिप्पणियां शामिल हैं।
NEET UG 2022 Mop-Up Round फाइनल रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- mcc.nic.in पर जाएं। -
इसके बाद NEET UG काउंसलिंग टैब पर क्लिक करें। -
उसके बाद 'करेंट इवेंट्स' सेक्शन से, उम्मीदवारों को "फाइनल रिजल्ट ऑफ यूजी 2022 मॉप-अप राउंड" लिंक पर क्लिक करना होगा। -
अब सीट आवंटन परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। -
उम्मीदवारों को परिणाम की ठीक से जांच करनी चाहिए, इसे डाउनलोड करना चाहिए और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लेना चाहिए।
कमेंट
कमेंट X