फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET UG Counselling 2022 MCC started choice-filling and locking process

NEET UG Counselling : नीट यूजी काउंसलिंग च्वॉइस फिलिंग और सीट लॉकिंग प्रक्रिया शुरू, जानें जरूरी टिप्स

Fri, 14 Oct 2022 07:02 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 14 Oct 2022 07:02 PM IST
सार

NEET UG Counselling: उम्मीदवारों को नीट यूजी काउंसलिंग 2022 के प्रत्येक दौर में नए विकल्प भरने होंगे। यदि कोई उम्मीदवार पंजीकरण अवधि के दौरान विकल्पों को भरने में विफल रहता है, तो उसे कोई सीट आवंटित नहीं की जाएगी।  

विज्ञापन
NEET UG Counselling 2022 MCC started choice-filling and locking process
नीट यूजी काउसंलिंग - फोटो : iStock

विस्तार

MCC NEET UG Counselling 2022: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा अंडर ग्रेजुएट (NEET UG) 2022 च्वॉइस-फिलिंग और लॉकिंग प्रक्रिया शुक्रवार, 14 अक्तूबर से शुरू कर दी है। NEET UG काउंसलिंग के लिए पंजीकरण करा चुके उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- mcc.nic.in पर अपनी च्वॉइस फिलिंग ऑनलाइन कर सकते हैं।  

विज्ञापन

नीट यूजी पहले दौर के लिए च्वॉइस फिलिंग विंडो 18 अक्तूबर को रात 11:55 बजे तक उपलब्ध रहेगी। इसके साथ ही मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने नीट यूजी काउंसलिंग 2022 राउंड-1 रीसेट/अनलॉक पंजीकरण विकल्प के लिए लिंक भी सक्रिय कर दिया है। योग्य उम्मीदवार 17 अक्तूबर को सुबह नौ बजे तक यूजी काउंसलिंग रीसेट या अनलॉक पंजीकरण विकल्प के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन

NEET UG Counselling: लॉक विकल्पों में बदलाव नहीं कर पाएंगे

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने उम्मीदवारों को अखिल भारतीय कोटा (AIQ) के निजी या अन्य कॉलेजों को चुनने या उनके विकल्प भरने से पहले कॉलेज या विशेष रूप से डीम्ड विश्वविद्यालयों आदि से उनकी शुल्क संरचना या किसी अन्य अतिरिक्त शुल्क भुगतान के बारे में पहले से पुष्टि करने का सुझाव दिया है। नीट यूजी पहले दौर की काउंसलिंग के लिए विकल्प भरते समय उम्मीदवारों को विशेष ध्यान रखना चाहिए क्योंकि, एक बार लॉक हो जाने के बाद उम्मीदवार विकल्पों में बदलाव नहीं कर पाएंगे। वहीं, सीट आवंटन परिणाम NEET 2022 मेरिट सूची और उम्मीदवारों द्वारा प्रस्तुत विकल्पों पर आधारित होगा। जिन उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक पंजीकरण किया है और पंजीकरण शुल्क जमा किया है, केवल वे ही नीट यूजी काउंसलिंग 2022 च्वॉइस फिलिंग फॉर्म भर सकते हैं। 
 

NEET UG Counselling: प्रत्येक दौर में नए विकल्प भरने होंगे

उम्मीदवारों को नीट यूजी काउंसलिंग 2022 के प्रत्येक दौर में नए विकल्प भरने होंगे। यदि कोई उम्मीदवार पंजीकरण अवधि के दौरान विकल्पों को भरने में विफल रहता है, तो उसे कोई सीट आवंटित नहीं की जाएगी। एमसीसी ने कहा कि च्वॉइस फिलिंग अवधि के दौरान, आपके सबमिट किए गए विकल्पों का प्रिंट प्राप्त करने के लिए विकल्पों को लॉक करना आवश्यक है। यदि कोई उम्मीदवार अपने द्वारा सबमिट किए गए विकल्प को लॉक नहीं करता है, तो यह शेड्यूल के अनुसार स्वत: ही लॉक हो जाएगा।
 

विज्ञापन

NEET UG Counselling 2022 विकल्प कैसे भरें?

  1.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - mcc.nic.in पर जाएं।
  2.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    'नीट यूजी काउंसलिंग' टैब पर क्लिक करें और क्रेडेंशियल के साथ लॉग इन करें।
  3.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    च्वॉइस फिलिंग पेज पर जाएं और वरीयता क्रम में अधिकतम विकल्प भरें।
  4.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    वरीयताओं को लॉक करें और सबमिट टैब पर क्लिक करें।
  5.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    भविष्य के संदर्भ के लिए पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed