फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET UG Counselling 2022 MCC ADDs 242 MBBS More Seats In Round-1 Seat Matrix Medical Education

NEET UG 2022: नीट यूजी काउंसलिंग पहले दौर की सीट मैट्रिक्स में 242 सीटें और बढ़ीं, एमसीसी ने जारी की अधिसूचना

Tue, 18 Oct 2022 11:03 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 18 Oct 2022 11:03 PM IST
सार

NEET UG Counselling 2022: मेडिकल सेक्टर में बतौर चिकित्सक करिअर बनाने की राह ताक रहे छात्रों के लिए राहत की खबर है। देश भर में एमबीबीएस के लिए उपलब्ध सीटों में मंगलवार को 242 नई सीटों को जोड़ा गया है।

विज्ञापन
NEET UG Counselling 2022 MCC ADDs 242 MBBS More Seats In Round-1 Seat Matrix Medical Education
NEET UG Counselling - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

NEET UG Counselling 2022: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी की ओर से एक महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी की गई है। अधिसूचना में नेशनल मेडिकल कमीशन यानी राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) की ओर से दी गई स्वीकृति के आधार पर नीट यूजी काउंसलिंग के पहले दौर में 242 नई सीटों को जोड़ा गया है। आयोग की ओर से इस संबंध में छात्रों को राहत देते हुए अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें : NEET UG Counselling: मेडिकल छात्रों को तोहफा- यूपी समेत पांच राज्यों में MBBS की 197 सीटें बढ़ीं

विज्ञापन
 

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी  की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि एमसीसी को नई सीटों के बारे में संस्थानों से जानकारी मिली है, जिन्हें नीट यूजी काउंसलिंग 2022 के पहले दौर की शुरुआत से पहले कॉलेजों द्वारा पोर्टल पर जोड़ा नहीं जा सका था, क्योंकि नेशनल मेडिकल कमीशन यानी एनएमसी से उनके लिए एलओपी यानी स्वीकृति जारी नहीं हुई थी। चूंकि अब स्वीकृति जारी हो चुकी है, इसलिए मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने उम्मीदवारों के व्यापक हित के लिए यूजी काउंसलिंग 2022 के पहले दौर में ही अखिल भारतीय कोटा (AIQ) की सीट मैट्रिक्स में एमबीबीएस की 242 सीटों को और शामिल करने का निर्णय किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एएमयू में एनआरआई कोटा की सीटों पर च्वॉइस फिलिंग

इसके साथ ही एनआरआई कोटे के उम्मीदवारों के लिए एएमयू यानी अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की एनआरआई कोटे की सीटों के प्रदर्शित नहीं हो पाने के कारण, वे उनका चयन करने में असमर्थ थे। इसलिए, अब पोर्टल पर इस खामी में सुधार कर लिया गया है। एनआरआई कोटे के पात्र उम्मीदवार अब अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में एनआरआई कोटा की सीटों पर च्वॉइस फिलिंग का प्रयोग कर सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed