फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

NEET UG Counselling: मेडिकल छात्रों को तोहफा- यूपी समेत पांच राज्यों में MBBS की 197 सीटें बढ़ीं

Mon, 17 Oct 2022 10:28 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 17 Oct 2022 10:28 PM IST
सार

NEET UG Counselling: नीट यूजी काउंसलिंग 2022 के पहले दौर की शुरुआत से पहले कॉलेजों द्वारा जोड़ा नहीं जा सका था, क्योंकि नेशनल मेडिकल कमीशन यानी एनएमसी से उनके लिए एलओपी यानी स्वीकृति सोमवार, 17 अक्तूबर को जारी हुई थी। 

विज्ञापन
NEET UG Counselling 2022 MCC Increase 197 More MBBS Seats Choice Filling Window To be Reopen on October 18
NEET UG 2022 Counselling - फोटो : Amar Ujala Graphics

NEET UG Counselling 2022: स्नातक स्तरीय मेडिकल पाठ्यक्रमों में दाखिले का प्रयास कर रहे उम्मीदवारों के लिए मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने बड़ी राहत दी है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडर ग्रेजुएट की काउंसलिंग के पहले दौर की सीट मैट्रिक्स में MBBS की 197 सीटों को जोड़ा है। एमसीसी ने अपनी आधिकारिक अधिसूचना में बताया है कि उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- mcc.nic.in पर एमबीबीएस कार्यक्रम के लिए नई जोड़ी गई सीटों के विवरण की जांच कर सकते हैं। 


 

NEET UG Counselling 2022 MCC Increase 197 More MBBS Seats Choice Filling Window To be Reopen on October 18
नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) - फोटो : NMC

NEET UG एनएमसी से जारी हुई एलओपी

एमसीसी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि मेडिकल काउंसलिंग कमेटी को नई सीटों के बारे में संस्थानों से जानकारी मिली है, जिसमें नीट यूजी काउंसलिंग 2022 के पहले दौर की शुरुआत से पहले कॉलेजों द्वारा जोड़ा नहीं जा सका था, क्योंकि नेशनल मेडिकल कमीशन यानी एनएमसी से उनके लिए एलओपी यानी स्वीकृति सोमवार, 17 अक्तूबर को जारी हुई थी। इसलिए मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने उम्मीदवारों के व्यापक हित के लिए यूजी काउंसलिंग 2022 के पहले दौर में ही अखिल भारतीय कोटा (एआईक्यू) की सीट मैट्रिक्स में एमबीबीएस की 197 सीटों को शामिल करने का निर्णय किया है।
 

NEET UG Counselling 2022 MCC Increase 197 More MBBS Seats Choice Filling Window To be Reopen on October 18
NEET UG 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

NEET UG 18 अक्तूबर को 12 बजे से शुरू होगा च्वॉइस फिलिंग

उम्मीदवार 18 अक्तूबर, 2022 से दोपहर 12 बजे के बाद NEET UG पहले दौर की काउंसलिंग के लिए नई जोड़ी गई सीटों के लिए विकल्प भरने के विकल्प का प्रयोग कर सकते हैं। एमसीसी 19 अक्तूबर से 20 अक्तूबर, 2022 के बीच पहले दौर की सीट आवंटन की प्रक्रिया आयोजित करेगा। नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडर ग्रेजुएट की पहले दौर की सीट आवंटन परिणाम 21 अक्तूबर को घोषित किया जाएगा। योग्य उम्मीदवार 22 अक्तूबर से 28 अक्तूबर, 2022 तक आवंटित संस्थानों में रिपोर्ट कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
NEET UG Counselling 2022 MCC Increase 197 More MBBS Seats Choice Filling Window To be Reopen on October 18
counseling for mbbs - फोटो : Prayagraj

NEET UG इन राज्यों के इन मेडिकल कॉलेजों में बढ़ी सीटें

जम्मू-कश्मीर के सरकारी मेडिकल कॉलेज, राजौरी में 17 सीट; गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, डोडा में 15 सीट; सरकारी मेडिकल कॉलेज, बारामूला में 15 सीट; गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, अनंतनाग में 15 सीट; सरकारी मेडिकल कॉलेज, कठुआ में 15 सीट; सरकारी मेडिकल कॉलेज, श्रीनगर में 27 सीट; महाराष्ट्र में सरकारी मेडिकल कॉलेज, उस्मानाबाद में 15 सीट; गुजरात के जीएमईआरएस मेडिकल कॉलेज, पोरबंदर में 15 सीट; जीएमईआरएस मेडिकल कॉलेज, मोरबी में 15 सीट; जीएमईआरएस मेडिकल कॉलेज, नवसारी में 15 सीट; हिमाचल प्रदेश के डॉ वाईएस परमार सरकारी मेडिकल कॉलेज, नाहन में 18 सीट और उत्तर प्रदेश के शासकीय मेडिकल कॉलेज, कन्नौज में 15 सीटें बढ़ाई गई हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed