NEET UG 2021: नीट यूजी काउंसलिंग मॉप-अप राउंड में रजिस्ट्रेशन के लिए 16 मार्च आखिरी तिथि
NEET UG Counselling 2021 Mop-Up Round Registration Last Date: एमसीसी की वेबसाइट mcc.nic.in पर जारी की गई आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार मॉप-अप राउंड की काउंसलिंग में भाग लेने हेतु पंजीयन कराने की आखिरी तारीख अब 16 मार्च, 2022 कर दी गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NEET UG Counselling 2021 Mop-Up Round: एमसीसी ने नीट यूजी काउंसलिंग 2021 (NEET UG Counselling) के मॉप-अप राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन करने की समय-सीमा बढ़ा दी है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट-अंडरग्रेजुएट (NEET UG) 2021 काउंसलिंग के मॉप-अप राउंड में भाग लेने हेतु रजिस्ट्रेशन की समय-सीमा दो दिन बढ़ा दी है। एमसीसी की वेबसाइट mcc.nic.in पर जारी की गई आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार मॉप-अप राउंड की काउंसलिंग में भाग लेने हेतु पंजीयन कराने की आखिरी तारीख अब 16 मार्च, 2022 कर दी गई है। इससे पहले, नीट मॉप-अप राउंड की पंजीकरण और भुगतान प्रक्रिया 14 मार्च, 2022 को बंद होने वाली थी।
अतिरिक्त सीटों को जोड़ने के आदेश के बाद एमसीसी ने किया बदलाव
स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय, भारत सरकार की ओर कुछ मेडिकल कॉलेज में नीट यूजी दाखिलों के लिए अतिरिक्त सीटों को स्वीकृत करने और उन पर दाखिले के लिए मॉप-अप राउंड काउंसलिंग में जोड़ने के स्वीकृति आदेश जारी किए गए थे। इसके बदलाव एमसीसी ने बढ़ी हुई सीट संख्या के अनुसार, काउंसलिंग प्रक्रिया में आवश्यक बदलाव किए हैं। बदलाव पूरे होने के बाद एमसीसी की ओर से अधिक छात्रों के रजिस्ट्रेशन के लिए पंजीयन की समय-सीमा को दो दिन के लिए आगे बढ़ाने का निर्णय किया गया था।
इन संस्थानों में बढ़ाई गई एमबीबीएस और बीडीएस की सीटें
एमसीसी यानी मेडिकल काउंसलिंग कमेटी, केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार से संबद्ध स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय के तहत एक निकाय है। एमसीसी देश भर में चिकित्सा पाठ्यक्रमों जैसे एमबीबीएस, बीडीएस और अन्य चिकित्सा पाठ्यक्रमों के लिए उम्मीदवारों को सीटें आवंटित करने के लिए काउंसलिंग आयोजित करती है। एमसीसी द्वारा मॉप-अप राउंड काउंसलिंग में कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, कराड, पंडित रघुनाथ मुर्मू मेडिकल कॉलेज, बारीपदा और गजरा राजा मेडिकल कॉलेज, ग्वालियर में एमबीबीएस पाठ्यक्रमों के लिए कुछ अतिरिक्त सीटों को जोड़ने और सरकारी डेंटल कॉलेज, रिम्स, कडपा में बीडीएस पाठ्यक्रम की सीटें बढ़ाने की अधिसूचना जारी की गई थी।
नीट यूजी काउंसलिंग 2021 के लिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर, यूजी मेडिकल काउंसलिंग के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद एक नया पेज खुलेगा।
- ऑनलाइन पंजीकरण लिंक पर क्लिक करने के लिए नीचे स्क्रॉल करें।
- नीट यूजी रोल नंबर और अन्य आवश्यक क्रेडेंशियल डाल कर लॉगिन करें।
- सभी आवश्यक विवरण भरें, पूछे गए दस्तावेज अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र की एक प्रति सहेज कर रख लें।
कमेंट
कमेंट X