फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET UG Counselling 2021 mcc release round 1 seat allotment result today students can check details at mcc.nic.in

NEET UG Counselling 2021: एमसीसी नीट यूजी काउंसलिंग के राउंड 1 के सीट आवंटन के परिणाम आज जारी करेगी, ऐसे देख सकेंगे रिजल्ट

Tue, 01 Feb 2022 01:18 PM IST
राहुल मानव एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: राहुल मानव Updated Tue, 01 Feb 2022 01:18 PM IST
सार

नीट के लिए काउंसलिंग आयोजित करने वाली एजेंसी मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) द्वारा आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर नीट यूजी काउंसलिंग 2021 की राउंड 1 की सीटों के आवंटन के नतीजे 01 फरवरी को जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन
NEET UG Counselling 2021 mcc release round 1 seat allotment result today  students can check details at mcc.nic.in
NEET UG Counselling 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स with Freepik

विस्तार

नीट के लिए काउंसलिंग आयोजित करने वाली एजेंसी मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) द्वारा आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर नीट यूजी काउंसलिंग 2021 की राउंड 1 की सीटों के आवंटन के नतीजे एक फरवरी, 2022 जारी किए जाएंगे। एमबीबीएस, बीडीएस पाठ्यक्रमों में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों अपने सीटों के आवंटन देख सकते हैं।

विज्ञापन


जिन उम्मीदवारों ने ऑल इंडिया कोटा के 15 फीसदी कोटे के तहत 19 जनवरी, 2022 से 24 जनवरी के दौरान राउंड-1 की काउंसलिंग में खुद को पंजीकृत करवाया था। उन्हें अपनी काउंसलिंग के संबंध में जानकारी प्राप्त करने का अवसर 28 जनवरी, 2022 से 30 जनवरी, 2022 के दौरान प्रदान किया गया था।
विज्ञापन


एमसीसी ने इससे पहले 29 जनवरी, 2022 को राउंड 1 की काउंसलिंग सीटों के आवंटन के परिणाम जारी करने की तिथि निर्धारित की थी। हालांकि, कोर्ट के लंबित मामले के कारण इसे रोक दिया गया था। एमसीसी ने 27 जनवरी, 2022 को राउंड-1 की काउंसलिंग के सीटों के आवंटन के अंतरिम परिणाम जारी किए थे, हालांकि बाद में अंतरिम परिणाम को वापिस ले लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

2 फरवरी से ले सकेंगे कॉलेजों में प्रवेश

चयनित उम्मीदवारों के राउंड 1 की काउंसलिंग के अंतिम परिणाम कल कॉलेजों में प्रदर्शित हो जाएंगे। उम्मीदवार  2 फरवरी, 2022 से 7 फरवरी, 2022 के दौरान एमबीबीएस, बीडीएस पाठ्यक्रमों में सीटों के आवंटन के अंतिम परिणाम के तहत प्रवेश ले सकेंगे। नीट यूजी राउंड 1 की मेरिट सूची उम्मीदवारों के दर्ज विकल्पों के तहत तैयार की जाएगी, जिन्हें उन्होंने राउंड 1 के पंजीकरण के समय उन्होंने दर्ज किया था। इस वर्ष एमसीसी की अगुवाई में नीट यूजी और पीजी काउंसलिंग के चार राउंड अखिल भारतीय कोटा के तहत आयोजित किए जाएंगे। साथ ही केंद्रीय व डीम्ड विश्वविद्यालय में भी इस कोटे के तहत प्रवेश होंगे।

NEET UG Counseling 2021 के सीट आवंटन के परिणाम को ऐसे देखें

  • उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उलब्ध लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद उम्मीदवारों के लिए एक पीडीएफ फाइल खुल जाएगी।
  • पीडीएफ फाइल स्क्रीन पर प्रदर्शित होने के बाद चयनित उम्मीदवार अपनी संख्या देखें।
  • अपने रोल नंबर व पाठ्यक्रम के साथ अपनी सीट आवंटन की सूची को चेक करें।
  • अब उम्मीदवार अपनी सीट आवंटन के अंतिम परिणाम की सूची को डाउनलोड करें।
  • अंतिम परिणाम की एक प्रति का प्रिंट आउट निकाल लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed