फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Neet UG Counselling 2021 Full Schedule Released Know What When students can check details at mcc.nic.in

NEET UG Counselling 2021: नीट यूजी काउंसलिंग का शेड्यूल जारी, जानिए कब क्या होगा?

Fri, 14 Jan 2022 09:45 AM IST
राहुल मानव एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: राहुल मानव Updated Fri, 14 Jan 2022 09:45 AM IST
सार

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने नीट यूजी काउंसलिंग 2021 का विस्तृत शेड्यूल अपनी आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जारी कर दिया है। नीट यूजी काउंसलिंग, 2021 19 जनवरी, 2022 से शुरू होने जा रही है। यह काउंसलिंग चार राउंड में होगी।

विज्ञापन
Neet UG Counselling 2021 Full Schedule Released Know What When students can check details at mcc.nic.in
NEET UG Counselling 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

नीट के लिए काउंसलिंग आयोजित करने वाली एजेंसी मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर नीट यूजी काउंसलिंग 2021 का विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया है। नीट यूजी काउंसलिंग, 2021 19 जनवरी, 2022 से शुरू होने जा रही है। यह काउंसलिंग चार राउंड में होगी। जिसमें अखिल भारतीय कोटा राउंड (एआईक्यू) राउंड 1,  एआईक्यू राउंड 2,  एआईक्यू मॉप-अप राउंड और एआईक्यू स्ट्रे वेकेंसी राउंड होगा। पहले दौर के लिए अंतिम परिणाम 29 जनवरी, 2022 को घोषित किए जाएंगे।

विज्ञापन

आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर शेड्यूल के अनुसार, शिक्षण संस्थानों द्वारा 17-18 जनवरी तक सीट मैट्रिक्स का राउंड 1 सत्यापन किया जाएगा। उम्मीदवार यूजी काउंसलिंग के लिए पंजीकरण और शुल्क का भुगतान 19 जनवरी से 24 जनवरी, 2022 दोपहर 12 बजे तक कर सकेंगे। छात्रें को 24 जनवरी, 2022 को 12 बजे के बाद अतिरिक्त तीन घंटे का भी समय मिलेगा। जिसके बाद उम्मीदवारों को भुगतान शुल्क जमा कराने के लिए 3 बजे तक का समय उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

पाठ्यक्रमों के विकल्पों को भरने की प्रक्रिया 20 जनवरी, 2022 से शुरू होगी और यह 24 जनवरी, 2022 को रात 11:55  बजे तक खत्म होगी। पाठ्यक्रमों के विकल्पों को भरने की प्रक्रिया 24 जनवरी, 2022 को शाम 4 बजे से रात 11:55 बजे के दौरान संचालित की जाएगी। संबंधित विश्वविद्यालयों व शिक्षण संस्थानों द्वारा आंतरिक उम्मीदवारों का सत्यापन 25 जनवरी से 26 जनवरी, 2022 तक किया जाएगा। सीट आवंटन की प्रक्रिया 27 जनवरी से 28 जनवरी तक होगी। वहीं, अंतिम परिणाम 29 जनवरी, 2022 को घोषित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

NEET UG Counselling 2021 का दूसरा राउंड 7 फरवरी से शुरू होगा

राउंड 2 के लिए, सीट आवंटन का सत्यापन 7 से 8 फरवरी, 2022 के दौरान शिक्षण संस्थानों द्वारा किया जाएगा। पंजीकरण व शुल्क भुगतान 9 फरवरी, 2022 से शुरू होकर 14 फरवरी, 2022 तक दोपहर 12:00 बजे तक जारी रहेगी। भुगतान की सुविधा सर्वर टाइम के अनुसार 14 फरवरी को दोपहर 3:00 बजे तक और तीन घंटे तक उपलब्ध रहेगी। वहीं, पाठ्यक्रमों के विकल्पों को भरने की प्रक्रिया 10 फरवरी से शुरू होकर 14 फरवरी, 2022 को रात 11:55 बजे खत्म होगी। यह प्रक्रिया 14 फरवरी, 2022 को शाम 4:00 बजे से 11:55 बजे तक संचालित की जाएगी। संबंधित विश्वविद्यालयों व शिक्षण संस्थानों द्वारा आंतरिक उम्मीदवारों का सत्यापन 15 फरवरी से 16 फरवरी, 2022 तक किया जाएगा। सीट आवंटन की प्रक्रिया 17 फरवरी से 18 फरवरी, 2022 तक होगी। वहीं, दूसरी राउंड के अंतिम परिणाम 19 फरवरी को घोषित किया जाएगा। राउंड 2 के लिए 20 फरवरी से 26 फरवरी, 2022 के दौरान छात्रों को शिक्षण संस्थानों में पहुंचना होगा।

NEET UG Counselling 2021 के मॉप राउंड के लिए विकल्प भरने की सुविधा 7 मार्च तक होगी

मॉप-अप राउंड के लिए संस्थानों द्वारा 28 फरवरी, 2022 से 1 मार्च, 2022 तक सीट आवंटन का सत्यापन किया जाएगा। वहीं, पंजीकरण व भुगतान 2 मार्च, 2022 से शुरू होकर 7 मार्च, 2022 को दोपहर 12:00 बजे तक संचालित होगा। भुगतान की सुविधा सर्वर टाइम के अनुसार 7 मार्च, 2022 को दोपहर तीन बजे तक उपलब्ध रहेगी। पाठ्यक्रमों के विकल्पों को भरने की सुविधा 3 मार्च, 2022 से शुरू होकर 7 मार्च, 2022 को रात 11:55 बजे तक छात्रों को उपलब्ध होगी।
संबंधित विश्वविद्यालयों व शिक्षण संस्थानों द्वारा आंतरिक उम्मीदवारों का सत्यापन 8 से 9 मार्च, 2022 तक आयोजित किया जाएगा। सीट आवंटन की प्रक्रिया 10 से 11 मार्च, 2022 तक होगी। अंतिम परिणाम 12 मार्च, 2022 को घोषित किया जाएगा। तीसरे दौर के राउंड के लिए अभ्यर्थियों को 13 मार्च से 19 मार्च, 2022 के दौरान शिक्षण संस्थानों में पहुंचना होगा।

NEET UG Counselling 2021 स्ट्रे वेकेंसी राउंड 21 मार्च, 2022 से होगा

एआईक्यू, केंद्रीय विश्वविद्यालयों और पीजी डीएनबी सीटों के लिए ऑनलाइन स्ट्रे वेकेंसी राउंड के लिए सीट आवंटन की प्रक्रिया 21 मार्च, 2022 से शुरू होगी। इसके बाद 22 मार्च को परिणाम होगा। छात्रों को शिक्षण संस्थानों में 23 मार्च से 26 मार्च, 2022 के दौरान पहुंचना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed