फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET UG Answer Key will release after 12 pm today at neet.nta.nic.in

NEET UG Answer Key: इंतजार खत्म, आज जारी हो जाएगी नीट यूजी आंसर की

Wed, 31 Aug 2022 03:55 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 31 Aug 2022 03:55 PM IST
सार

NEET UG की आधिकारिक वेबसाइट पर उत्तर कुंजी को लेकर अपडेट जारी किया गया है। जारी किए गए अपडेट में लिखा है कि 18 लाख उम्मीदवारों के डाटा को अपलोड करने में थोड़ा और समय लगेगा।

विज्ञापन
NEET UG Answer Key will release after 12 pm today at neet.nta.nic.in
NEET UG Answer Key - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

NEET UG Answer Key: लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म हो जाएगा। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी/ NTA की ओर से राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा, स्नातक/ NEET UG 2022 की उत्तर कुंजी को जारी करने का आधिकारिक समय घोषित कर दिया गया है। नीट की आधिकारिक वेबसाइट पर उत्तर कुंजी को लेकर अपडेट दिया जा चुका है। उत्तर कुंजी के जारी होने के बाद उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर इसे चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। 

विज्ञापन

कब आएगी उत्तर कुंजी?
NEET UG की आधिकारिक वेबसाइट पर उत्तर कुंजी को लेकर अपडेट जारी किया गया है। जारी किए गए अपडेट में लिखा है कि 18 लाख उम्मीदवारों के डाटा को अपलोड करने में थोड़ा और समय लगेगा। इस कारण नीट यूजी, 2022 में शामिल हुए छात्रों की ओएमआर आंसर शीट, रिकॉर्ड रिस्पांस और अंतरिम उत्तर कुंजी को बुधवार दोपहर 12.15 बजे जारी किया जाएगा। हालांकि, आंसर की जारी नहीं हो पाई। इसलिए माना जा रहा है कि आंसर को देर शाम तक जारी किया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

18 लाख छात्रों ने थी परीक्षा
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से NEET UG 2022 परीक्षा का आयोजन 17 जुलाई, 2022 को किया गया था। परीक्षा देश और विदेश के विभिन्न स्थानों पर निर्धारित 500 से अधिक केंद्रों पर आयोजित की गई थी। बता दें कि नीट यूजी परीक्षा के लिए 18 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। आवेदन की संख्या के मामले में नीट देश की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा है। इसके बाद कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट और जेईई मेन का स्थान है।

विज्ञापन

कैसे चेक करें उत्तर कुंजी?

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे नीट यूजी, 2022 के उत्तर कुंजी से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
  • अब उत्तर कुंजी सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगी।
  • इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
  • उत्तर का मिलान करें।
  • जरूरत पड़ने पर आपत्ति दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed