फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET UG 2026 Re-Exam on June 21, Paramilitary Forces to Secure Test Centres for the First Time

NEET UG Exam 2026: 21 जून को होगी नीट यूजी परीक्षा, पहली बार अर्धसैनिक बलों के हवाले होगी सुरक्षा व्यवस्था

Sat, 06 Jun 2026 10:26 AM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Sat, 06 Jun 2026 10:26 AM IST
सार

NEET UG Exam 2026: पेपर लीक विवाद के बाद 21 जून को नीट यूजी की दोबारा परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा की सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए पहली बार अर्धसैनिक बलों और रक्षा एजेंसियों की मदद से प्रश्नपत्रों के परिवहन व सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा, ताकि परीक्षा निष्पक्ष और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके।

विज्ञापन
NEET UG 2026 Re-Exam on June 21, Paramilitary Forces to Secure Test Centres for the First Time
Exam - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

NEET UG Exam:  21 जून को दोबारा नीट यूजी परीक्षा को लेकर केंद्र और राज्यों की शुक्रवार को कई स्तर पर उच्चस्तरीय बैठक हुई। इसमें परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था अर्धसैनिक बलों को सौंपने का फैसला किया गया। पेपर लीक से जुड़े तार वाले पुणे और लातूर केंद्रों पर विशेष सुरक्षा, सीसीटीवी से निगरानी और सोशल मीडिया पर अफवाहों को रोकने जैसे अहम निर्देश दिए जा चुके हैं।

विज्ञापन


बैठक में जम्मू कश्मीर, चंडीगढ़, बिहार व छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव के अलावा पुलिस व जिला प्रशासन के अधिकारी भी जुड़े थे। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी  की ओर से बताया कि नए प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। परीक्षा में 23 लाख अभ्यर्थी शामिल होने वाले हैं। परीक्षा केंद्रों पर ड्रोन से भी नजर रखी जाएगी।

विज्ञापन

परीक्षा का समय

नीट यूजी 2026 की पुनर्परीक्षा 21 जून को दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी। इस समय में परीक्षा से जुड़ी जरूरी औपचारिकताएं भी शामिल रहेंगी। परीक्षा पेन और पेपर मोड (ऑफलाइन) में 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार 15 मई से 21 मई 2026 रात 11:50 बजे तक अपना वर्तमान पता और पसंदीदा परीक्षा शहर अपडेट कर सकते हैं। इसके बाद किसी भी बदलाव का मौका नहीं मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार NTA की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर विजिट कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed