फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET UG 2026 Answer Key out at neet.nta.nic.in; Direct link here to download

NEET UG Answer Key: नीट यूजी की अनंतिम उत्तर कुंजी जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड; जल्द खुलेगी चुनौती विंडो

Wed, 06 May 2026 07:27 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Wed, 06 May 2026 07:27 PM IST
सार

NEET UG Answer Key 2026: एनटीए ने नीट यूजी 2026 परीक्षा की अनंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तर कुंजी को चुनौती देने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी भी जल्द ही साझा की जाएगी।
 

विज्ञापन
NEET UG 2026 Answer Key out at neet.nta.nic.in; Direct link here to download
NEET UG Answer Key - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

NEET UG Answer Key 2026: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा - यूजी (नीट यूजी) की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जो भी अभ्यर्थी नीट यूजी परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं और अपने उत्तरों की जांच कर सकते हैं।

विज्ञापन


अभ्यर्थियों की स्कैन की हुई ओएमआर शीट भी जल्द ही वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। ओएमआर शीट के वेबसाइट पर अपलोड होने के साथ ही उत्तर कुंजी को चुनौती देने की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन


इस उत्तर कुंजी की मदद से अभ्यर्थी अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। यदि कोई अभ्यर्थी उत्तर कुंजी के संतुष्ट नहीं या उसे इसमें कोई त्रुटि मिलती है तो वह उत्तर कुंजी को चुनौती दे सकता है। ओएमआर पुस्तिका अपलोड करने और चुनौती देने की प्रक्रिया का कार्यक्रम अलग से सूचित किया जाएगा।
 

नीट यूजी 2026 परीक्षा कब हुई?

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने 3 मई, 2026 को भारत और विदेश के विभिन्न केंद्रों पर राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (यूजी) -2026 आयोजित की। नीट की अनंतिम उत्तर कुंजी पीडीएफ में प्रश्न संख्या और सही उत्तर विकल्प दिए गए हैं। 

नीट यूजी की उत्तर कुंजी को दे सकेंगे चुनौती

जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, अनंतिम उत्तर कुंजी को स्कैन की गई ओएमआर उत्तर पुस्तिकाओं के वेबसाइट पर अपलोड होने के बाद उम्मीदवार चुनौती दे सकते हैं। ओएमआर शीट अपलोड करने और चुनौती देने की प्रक्रिया का कार्यक्रम अलग से सूचित किया जाएगा। उपलब्ध होने पर, उम्मीदवार अपने पहचान पत्र से लॉग इन करके संबंधित प्रश्न संख्या पर क्लिक करके आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। 

आपत्ति दर्ज कराते समय, उम्मीदवारों को अपने दावे के समर्थन में आवश्यक दस्तावेज भी अपलोड करने होंगे। अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम तैयार करने से पहले एक समिति द्वारा प्रस्तुत चुनौतियों की समीक्षा की जाएगी। 

नोटिस यहां देखें...

क्या है नीट यूजी की अंकन योजना?

अंकन प्रणाली के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को 4 अंक दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा। अनुत्तरित प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं दिए जाएंगे। इसकी मदद से अभ्यर्थी अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं।

ऐसे डाउनलोड करें उत्तर कुंजी

  • सबसे पहले नीट यूजी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब न्यूज सेक्शन में आपको उत्तर कुंजी का लिंक दिखेगा।
  • इस पर क्लिक करें।
  • उत्तर कुंजी स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगी।
  • अब ओएमआर शीट से इसका मिलान करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए उत्तर कुंजी को सेव करके रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed