फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NTA Clarifies APAAR ID not compulsory for NEET UG 2025; Know what is this and how to create

NEET UG 2025: एनटीए ने जारी किया नोटिस; कहा- 'नीट यूजी पंजीकरण के लिए जरूरी नहीं अपार आईडी', जानें विवरण

Fri, 24 Jan 2025 05:37 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 24 Jan 2025 05:37 PM IST
सार

NEET UG 2025: एनटीए 14 जनवरी को जारी एक नोटिस में कहा था कि नीट यूजी के लिए आवेदन करने के दौरान छात्रों को आधार कार्ड के साथ-साथ अब एक नई पहचान संख्या, अपार आईडी (APAAR ID), की आवश्यकता होगी। हालांकि, एनटीए ने अब इस संबंध में स्पष्टीकरण दिया है।

विज्ञापन
NTA Clarifies APAAR ID not compulsory for NEET UG 2025; Know what is this and how to create
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

NEET UG 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने हाल ही में NEET UG 2025 के लिए नई गाइडलाइंस जारी कीं थी। इन निर्देशों के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया के दौरान छात्रों को आधार कार्ड के साथ-साथ अब एक नई पहचान संख्या, अपार आईडी (APAAR ID), की आवश्यकता होगी। आधार कार्ड पहले से ही अनिवार्य था, लेकिन अपार आईडी को पहली बार प्रक्रिया में जोड़ा गया है।

विज्ञापन


हालांकि, एनटीए ने ताजा नोटिस में छात्रों के बीच फैल रही भ्रांति पर स्पष्टीकरण दिया है। एनटीए ने स्पष्ट किया है कि नीट यूजी 2025 पंजीकरण के लिए अपार आईडी अनिवार्य नहीं है। पंजीकरण करने के लिए उम्मीदवार अन्य माध्यमों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
विज्ञापन

देखें एनटीए का ताजा नोटिस:

विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों जरूरी है आधार और अपार आईडी?

एनटीए का कहना है कि नीट परीक्षा प्रक्रिया में आधार और अपार आईडी का इस्तेमाल आवेदन प्रक्रिया को सरल, सुरक्षित और विश्वसनीय बनाने के लिए किया जा रहा है। इसके माध्यम से छात्रों की पहचान की सटीकता सुनिश्चित की जाएगी। एनटीए ने यह भी सुझाव दिया है कि जो छात्र नीट यूजी 2025 परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से पहले अपनी अपार आईडी बनवा लें और अपने आधार कार्ड की जानकारी को अद्यतन कर लें।  


परीक्षण एजेंसी ने नवीनतम अपडेट में कहा है, "कृपया 14 जनवरी 2025 की सार्वजनिक सूचना देखें, जिसमें उम्मीदवारों को अपने आधार क्रेडेंशियल अपडेट करने और अपनी APAAR ID को एकीकृत करने के लिए प्रोत्साहित किया गया था। APAAR ID (जिसे पहले अकादमिक बैंक ऑफ़ क्रेडिट या ABC ID कहा जाता था) को छात्र के शैक्षणिक क्रेडिट को डिजिटल रूप से संग्रहीत करने और उनकी शैक्षणिक यात्रा का एक व्यापक रिकॉर्ड सुनिश्चित करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह स्पष्ट किया जाता है कि NEET UG 2025 पंजीकरण के लिए APAAR ID अनिवार्य नहीं है। उम्मीदवार अन्य उपलब्ध साधनों का उपयोग करके परीक्षा के लिए पंजीकरण करना जारी रख सकते हैं, जिसका विवरण जल्द ही सूचना बुलेटिन में उपलब्ध होगा।"

What is APAAR ID: अपार आईडी (APAAR ID) क्या है?

अपार आईडी का पूरा नाम ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री है। यह छात्रों की पहचान और उनके शैक्षणिक रिकॉर्ड को सुव्यवस्थित और डिजिटल रूप से सुरक्षित रखने के लिए तैयार की गई एक विशेष प्रणाली है। अपार आईडी भारत सरकार की पहल "वन नेशन, वन स्टूडेंट आईडी" का हिस्सा है। इस प्रणाली के तहत प्रत्येक छात्र को एक यूनिक आईडी दी जाएगी, जिसमें उनके शैक्षणिक रिकॉर्ड का समग्र विवरण दर्ज होगा।

How to Create APAAR ID: अपार आईडी कैसे बनाएं?

अपार आईडी बनाने की प्रक्रिया स्कूल स्तर पर पूरी की जाएगी। इसके लिए संबंधित स्कूलों को अपार पोर्टल (apaar.education.gov.in.](apaar.education.gov.in.)) पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। छात्रों के लिए आधार कार्ड का होना अनिवार्य है। यदि छात्र नाबालिग है, तो माता-पिता को एक सहमति पत्र (कंसेंट फॉर्म) भरकर सबमिट करना होगा।  

एक बार अपार आईडी तैयार हो जाने के बाद, इसे डिजी लॉकर (digilocker.gov.in.) पर अपलोड करना होगा। डिजी लॉकर पर अपार आईडी को सुरक्षित रखना भविष्य की सभी शैक्षणिक प्रक्रियाओं के लिए अनिवार्य होगा।  

अपार आईडी क्यों है महत्वपूर्ण?

यह नई पहचान प्रणाली छात्रों के शैक्षणिक रिकॉर्ड को डिजिटली सुरक्षित रखने और विभिन्न संस्थानों में उनके सत्यापन को सरल बनाने के लिए तैयार की गई है। अपार आईडी से छात्रों को उनकी शैक्षणिक जानकारी के लिए एक सिंगल प्लेटफॉर्म मिलेगा, जिससे उनके भविष्य के शैक्षणिक और करियर संबंधी कार्यों में सुविधा होगी।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed