फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET UG 2024 Revised Scorecard out now; 17 candidates share top rank

NEET UG 2024: पहले 67, फिर 61 और अब 17 हुई नीट यूजी टॉपर्स की संख्या; संशोधित स्कोरकार्ड वेबसाइट पर हुए अपलोड

Fri, 26 Jul 2024 08:10 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 26 Jul 2024 08:10 PM IST
सार

NEET UG: एनटीए ने नीट यूजी के संशोधित स्कोरकार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। गौरतलब है कि इन नतीजों में नीट टॉपर्स की संख्या में भी बदलाव आया है। नीट यूजी अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
NEET UG 2024 Revised Scorecard out now; 17 candidates share top rank
Doctor (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : istock

विस्तार

NEET UG Revised Scorecard: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने विवादों से घिरी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी के अंतिम परिणाम घोषित कर दिए हैं। उच्चतम न्यायालय के निर्देश के बाद भौतिकी के एक प्रश्न के अंकों को ध्यान में रखते हुए परिणाम घोषित किए गए , जिसके बारे में एनटीए ने कहा था कि उसके दो उत्तर सही हैं। नीट यूजी स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन

17 उम्मीदवार टॉपर

अधिकारियों ने बताया कि आज के परिणामों में 17 उम्मीदवार शीर्ष स्थान पर हैं, जबकि संशोधित परिणामों में 61 उम्मीदवार शीर्ष स्थान पर थे। पहले टॉपर घोषित किए गए 67 उम्मीदवारों में से 44 को भौतिकी के उस विशेष प्रश्न के लिए दिए गए अंकों के कारण पूरे अंक मिले थे। बाद में टॉपर्स की संख्या घटाकर 61 कर दी गई, क्योंकि एजेंसी ने कुछ परीक्षा केंद्रों पर समय की बर्बादी की भरपाई के लिए छह उम्मीदवारों को दिए गए ग्रेस मार्क्स वापस ले लिए।

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को विवादों से भरी इस परीक्षा को रद्द करने और दोबारा कराने की मांग वाली याचिकाओं को खारिज कर दिया और कहा कि रिकॉर्ड में ऐसा कोई सबूत नहीं है जिससे यह निष्कर्ष निकाला जा सके कि इसकी पवित्रता के “प्रणालीगत उल्लंघन” के कारण यह “दूषित” हुई है।

यह फैसला एनडीए सरकार और राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) के लिए राहत की बात है, जो 5 मई को आयोजित प्रतिष्ठित परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक, धोखाधड़ी और प्रतिरूपण जैसे बड़े पैमाने पर कदाचार के आरोप में सड़कों और संसद में कड़ी आलोचना और विरोध का सामना कर रहे थे।

सीबीआई नीट-यूजी 2024 में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही है और उसने छह एफआईआर दर्ज की हैं। नीट-यूजी का आयोजन राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा सरकारी और निजी संस्थानों में एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष और अन्य संबंधित पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed