फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET UG 2024: Registration for NEET UG exam resumes, know the last date to apply here

NEET UG 2024: नीट यूजी परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन फिर से शुरू, यहां जानें आवेदन करने की अंतिम तिथि

Tue, 09 Apr 2024 09:48 AM IST
कृपा अरोड़ा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: कृपा अरोड़ा Updated Tue, 09 Apr 2024 09:48 AM IST
सार

NEET UG 2024: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने नीट यूजी 2024 पंजीकरण विंडो आज, 9 अप्रैल को उम्मीदवारों के लिए फिर से खोल दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, neet.ntaonline.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
NEET UG 2024: Registration for NEET UG exam resumes, know the last date to apply here
NEET UG - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

NEET UG 2024: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (नीट यूजी) 2024 पंजीकरण विंडो आज, 9 अप्रैल को उम्मीदवारों के लिए फिर से खोल दी है। इच्छुक उम्मीदवार जिन्होंने अभी तक पंजीकरण नहीं कराया है, वे आधिकारिक वेबसाइट, neet.ntaonline.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अब आवेदन विंडो 10 अप्रैल तक खुली रहेगी। 

विज्ञापन


आपको बता दें की एजेंसी ने केवल दो दिनों के लिए नीट यूजी आवेदन विंडो 2024 को फिर से खोलने की घोषणा की है। इच्छुक उम्मीदवार नीट यूजी 2024 परीक्षा के लिए  10 अप्रैल को रात 10:50 बजे तक आवेदन कर पाएंगे।

विज्ञापन

आधिकारिक नोटिस के मुताबिक उम्मीदवार अपना आवेदन 9- 10 अप्रैल को रात 10 बजे तक और आवेदन शुल्क 10 अप्रैल को रात 11:50 तक जमा कर पाएंगे। एनटीए इस परीक्षा का आयोजन 5 मई को दो बजे से लेकर 5:20 तक करवाएगी। 

NEET UG 2024: आवेदन शुल्क 

नीट यूजी की परीक्षा में भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। सामान्य वर्ग के भारतीय उम्मीदवारों के लिए, पंजीकरण शुल्क 1,700 रुपये है। हालांकि आरक्षित श्रेणियों के लिए छूट है। सामान्य-ईडब्ल्यूएस/ओबीसी-एनसीएल के लिए आवेदन शुल्क 1,600 रुपये और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/थर्ड जेंडर के लिए 1,000 रुपये है। 

विज्ञापन

NEET UG 2024: कैसे करें लॉगिन?  

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, उम्मीदवार पंजीकरण करने के लिए ऑनलाइन सबमिशन फॉर्म के लिए लॉगिन और पहचान का विकल्प चुन सकते हैं- 

  • आधार कार्ड
  • डिजी लॉकर
  • एबीसी आईडी
  • पासपोर्ट
  • पैन कार्ड
  • फोटोयुक्त स्कूल या कोई अन्य वैध सरकारी पहचान पत्र 

NEET UG 2024: कैसे करें आवेदन? 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.ntaonline.in पर जाएंगे।
  • उसके बाद अगर आपने रजिस्ट्रेशन नहीं किया है तो सबसे पहले न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें। 
  • अपना विवरण दर्ज करने के बाद फिर से लॉग इन करें। 
  • फॉर्म को भरें, फीस जमा करें और अंत में सबमिट पर क्लिक कर दें।   
  • उम्मीदवार आवेदन पत्र का प्रिंट आउट लेकर रख सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed