फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET UG 2024 Notification latest update, know when will application process starts

NEET UG 2024: नीट यूजी एग्जाम का नोटिफिकेशन जारी होने में कितना समय, कब शुरू होंगे पंजीकरण? पढ़ें ताजा अपडेट

Sat, 06 Jan 2024 08:11 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 06 Jan 2024 08:11 PM IST
सार

NEET UG 2024 Notification: देशभर में लाखों छात्र नीट यूजी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। उम्मीदवारों को आवेदन प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार है। ऐसे में आइए जानते हैं नीट यूजी 2024 नोटिफिकेशन कब जारी होगा।

विज्ञापन
NEET UG 2024 Notification latest update, know when will application process starts
NEET UG 2024 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

NEET UG 2024: नीट यूजी एग्जाम की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। उम्मीदवार नीट यूजी 2024 के लिए आवदेन प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। उम्मीदवार जानना चाहते हैं कि आवेदन प्रक्रिया कब शुरू होगी। आइए जानते हैं कि नीट यूजी परीक्षा के लिए पंजीकरण कब शुरू होंगे।

विज्ञापन

 

NEET UG 2024: कब शुरू होंगे पंजीकरण?

एनटीए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा नीट यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2024) का नोटिफिकेशन किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। नोटिफिकेशन जारी होने के बाद योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर नीट यूजी 2024 के लिए तय समयसीमा के तहत ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

NEET UG 2024 Notification: कब आएगा नोटिफिकेशन?

कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नीट यूजी एग्जाम का नोटिफिकेशन जनवरी के आखिरी या फरवरी के पहले सप्ताह में जारी होने की संभावना है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। अपडेट आते ही सबसे पहले आपको सूचित किया जाएगा।

विज्ञापन

NTA NEET UG Exam 2024: राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा

नीट यूजी एक राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। इस परीक्षा के माध्यम से देशभर के सरकारी व प्राइवेट मेडिकल, डेंटल, आयुष और नर्सिंग कॉलेजों में एडमिशन दिया जाएगा। रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल परीक्षा में लगभग 18 लाख अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है।

NEET UG Exam 2024 Date: मई में होगी नीट यूजी परीक्षा

नीट यूजी का आयोजन 5 मई 2024 को किया जाएगा। यह परीक्षा इंग्लिश, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू सहित कुल 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में 720 अंकों के 200 एमसीक्यू प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे, जिन्हें हल करने के लिए 3 घंटे और 20 मिनट का समय मिलेगा।

How to Apply for NEET UG 2024; कैसे करें आवेदन

नोटिफिकेशन जारी होने और पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो जाने के बाद इच्छुक उम्मीदवार नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकेंगे:

  • आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर विजिट करें।
  • अब नीट यूजी 2024 के लिए आवदेन करने के लिए एक्टिव हुए लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिर एप्लीकेशन फॉर्म भरें और सबमिट कर दें।
  • अपना फॉर्म सबमिट कर दें और इसका प्रिंट आउट लेना न भूलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed