फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET UG 2024 Big update NMC biology as additional subject in Class 12

NEET UG 2024: 12वीं में बिना बायोलॉजी पढ़े भी बन सकते हैं डॉक्टर, एनएमसी ने गाइडलाइन में किया संशोधन

Thu, 23 Nov 2023 01:29 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Thu, 23 Nov 2023 01:29 PM IST
सार

NMC Guideline NEET UG 2024: जिन छात्रों ने मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद अतिरिक्त विषय के रूप में अंग्रेजी के साथ-साथ भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान या जैव प्रौद्योगिकी भी ली है, वे नीट यूजी परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र होंगे।

विज्ञापन
NEET UG 2024 Big update NMC biology as additional subject in Class 12
नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) - फोटो : NMC

विस्तार

NEET UG 2024 NMC Guideline 2024: राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) ने राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा (NEET UG 2024) के पात्रता मानदंड को संशोधित किया है। इसके तहत उन उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने की अनुमति दी है, जिन्होंने कक्षा 12वीं में अतिरिक्त विषयों के रूप में भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान या जैव प्रौद्योगिकी की पढ़ाई की है। उनके पास अब चिकित्सा में करियर बनाने का अवसर है। 

विज्ञापन


आयोग ने कहा कि वे उम्मीदवार भी परीक्षा में शामिल हो सकते हैं, जिनके पात्रता प्रमाण पत्र के आवेदन पहले किसी समस्या के कारण खारिज कर दिए गए थे।

आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने 14.06.2023 को आयोजित अपनी बैठक में नई शिक्षा नीति पर विचार करते हुए विस्तृत विचार-विमर्श के बाद, जो 12वीं कक्षा में विभिन्न विषयों के साथ पढ़ाई करने की छूट प्रदान करती है। एनएमसी ने जून में हुई बैठक में नई शिक्षा नीति पर विचार करने के बाद यह फैसला लिया। नीट परीक्षा भारत में एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले, एक उम्मीदवार को कक्षा 11वीं और 12वीं में अंग्रेजी के साथ-साथ प्रैक्टिकल के साथ भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान/जैव प्रौद्योगिकी विषयों का 2 साल का नियमित/निरंतर/कोटर्मिनस अध्ययन करना आवश्यक था। यह दो साल की पढ़ाई नियमित स्कूलों से पूरी की जानी थी, न कि ओपन स्कूलों या निजी उम्मीदवारों के रूप में। इसके अलावा, 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद अतिरिक्त विषय के रूप में जीव विज्ञान/जैव प्रौद्योगिकी या किसी अन्य अपेक्षित विषय की पढ़ाई पूरी नहीं की जा सकती। हालांकि, आयोग द्वारा जारी किए गए नए आदेश ने इसे उलट दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed