फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET UG 2024 admit cards released; here’s how to download, link here

NEET UG 2024: नीट यूजी के लिए एडमिट कार्ड जारी, तुरंत इस लिंक से करें डाउनलोड; यहां जानें परीक्षा का समय

Thu, 02 May 2024 10:32 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 02 May 2024 10:32 AM IST
सार

NEET UG 2024 Admit Cards Out: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने आज एनईईटी यूजी के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। परीक्षा में उपस्थित होने वाले छात्र तुरंत नीचे बताए तरीके से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 
 

विज्ञापन
NEET UG 2024 admit cards released; here’s how to download, link here
NEET UG 2024 Admit Cards Out - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

NEET UG 2024 Admit Cards Out: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने आज 02 मई, 2024 को राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा या एनईईटी यूजी के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- (Exams.nta.ac.in/NEET/) के माध्यम से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है, "राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी 05 मई 2024 (रविवार) को 02:00 बजे से पी.एम. सायं 05:20 बजे तक (भारतीय मानक समय) भारत के बाहर के 14 शहरों सहित देश भर के 557 शहरों में स्थित विभिन्न केंद्रों पर 24 लाख से अधिक उम्मीदवारों के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा NEET (UG) - 2024 आयोजित करेगा।"

विज्ञापन

परीक्षा का समय
परीक्षा 5 मई 2024 को आयोजित होने वाली है। परीक्षा दोपहर 2.00 बजे से शाम 5.20 बजे तक आयोजित की जाएगी। NEET UG 2024 13 भाषाओं यानी असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित किया जाएगा।

यदि किसी उम्मीदवार को नीट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई कठिनाई आती है, तो वह 011-40759000 पर एनटीए से संपर्क कर सकता है। इसके अलावा उम्मीदवार  neet@nta.ac.in पर ई-मेल भी भेज सकते हैं।
 

NEET UG 2024: एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?   

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- (Exams.nta.ac.in.) पर जाएं।
  • होमपेज पर NEET UG एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
  • एडमिट कार्ड जांचें और डाउनलोड करें।
  • अंत में एडमिट कार्ड का एक प्रिंट आउट जरूर लें।  
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed