फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET UG 2023 registration ends tomorrow apply online at neet.nta.nic.in

NEET UG 2023: कल नीट यूजी के लिए आवेदन की अंतिम तारीख, जानें कहां-कैसे करें अप्लाई

Wed, 05 Apr 2023 04:57 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Wed, 05 Apr 2023 04:57 PM IST
सार

NEET UG 2023: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट - अंडर ग्रेजुएट (NEET UG 2023) के लिए आवेदन की प्रक्रिया कल समाप्त होने वाली है।

विज्ञापन
NEET UG 2023 registration ends tomorrow apply online at neet.nta.nic.in
UP NEET UG Counselling, यूपी नीट काउंसलिंग, - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

NEET UG 2023 Registration Last Date: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट - अंडर ग्रेजुएट (NEET UG 2023) के लिए आवेदन की प्रक्रिया जल्द ही समाप्त होने वाली है।  NEET UG के लिए पंजीकरण करने वाले अंडरग्रेजुएट मेडिकल उम्मीदवार neet.nta.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार कल यानी 06 अप्रैल 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन

NEET UG 2023 परीक्षा 13 भाषाओं में होगी

NEET (UG) 2023 परीक्षा अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू सहित विभिन्न भाषाओं में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

NEET UG 2023 के लिए पाठ्यक्रम

नीट यूजी 2023 पाठ्यक्रम में तीन विषय - भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान शामिल हैं। NEET UG 2023 एंट्रेंस एग्जाम में 11वीं और 12वीं फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के विषय होंगे।

विज्ञापन

NEET UG 2023 कैसे आवेदन करें?

नीट यूजी 2023 परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को कक्षा 10वीं, कक्षा 12वीं की मार्कशीट, आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज जमा करने होंगे। उम्मीद है कि नीट यूजी 2023 परीक्षा नीट यूजी 2022 के समान पैटर्न पर आयोजित की जाएगी। नीट यूजी 2023 परीक्षा 720 अंकों की होगी।
 

NEET UG 2023 के लिए आवेदन पंजीकरण शुल्क

  • सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 1700/- रुपये

  • सामान्य EWS/ OBC-NCL* के लिए 1600/- रुपये

  • SC/ST/PwBD/थर्ड जेंडर के लिए 1000/- रुपये

  • भारत के बाहर परीक्षा केंद्र के लिए 9500/- रुपये

  • ध्यान दें- प्रसंस्करण शुल्क और सेवा एवं वस्तु कर (GST) का भुगतान, अभ्यर्थी द्वारा अलग से किया जाना है।

NEET UG 2023 पंजीकरण के लिए कदम

  • सबसे पहले उम्मीदवार नीट की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।

  • होम पेज पर नीट यूजी एप्लीकेशन रजिस्ट्रेशन फॉर्म के लिंक पर क्लिक करें।

  • आवश्यक जानकारी और अपने संपर्क विवरण दर्ज करें।

  • अपना फोटो ग्राफ, हस्ताक्षर और कक्षा 10वीं और 12वीं के दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।

  • नीट यूजी 2023 परीक्षा आवेदन शुल्क जमा करें।

  • फॉर्म जमा करते हुए कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें।

  • इसे भविष्य के उद्देश्यों के लिए सहेजें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed