फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET ug 2023 Correction Window close Today know about exam details at neet.nta.nic.in

NEET UG 2023: नीट यूजी एप्लीकेशन करेक्शन विंडो आज हो जाएगी बंद, जल्दी करें

Mon, 10 Apr 2023 12:28 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Mon, 10 Apr 2023 12:28 PM IST
सार

NEET UG 2023 Application Correction Window: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडर ग्रेजुएट (NEET UG) 2023 एप्लीकेशन फॉर्म करेक्शन विंडो आज नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा बंद कर दी जाएगी। 

विज्ञापन
NEET ug 2023 Correction Window close Today know about exam details at neet.nta.nic.in
UP NEET UG Counselling, यूपी नीट काउंसलिंग, - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

NEET UG 2023 Application Correction Window: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातक (NEET UG) 2023 के एप्लीकेशन फॉर्म करेक्शन विंडो को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने शनिवार, आठ अप्रैल को खोल दिया था। आज यानी 10 अप्रैल आवेदन सुधार करने का आखिरी दिन है। उम्मीदवार नीट यूजी 2023 के एप्लीकेशन फॉर्म में अपने विवरण में बदलाव neet.nta.nic पर जाकर कर सकते हैं। 

विज्ञापन

NEET UG आवेदन सुधार विंडो वर्तमान में आधिकारिक वेबसाइट - neet.nta.nic.in पर सक्रिय है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, एनटीए आज यानी 10 अप्रैल, 2023 को नीट यूजी 2023 आवेदन करेक्शन विंडो बंद कर देगी। जिन उम्मीदवारों ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन किया है, उन्हें आज के बाद अपने आवेदनों को संपादित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

उम्मीदवार रात 11:50 बजे तक आवेदन फॉर्म में संशोधन, त्रुटि सुधार या बदलाव संशोधन कर सकते हैं। करेक्शन विंडो के लिए उम्मीदवारों को क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से अतिरिक्त नीट यूजी 2023 आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा। 

विज्ञापन

NEET UG 2023: संशोधन और बदलाव के लिए देना होगा शुल्क

चूंकि यह उम्मीदवारों के लिए किसी भी कठिनाई से बचने के लिए एक बार की सुविधा है, इसलिए उम्मीदवारों को बहुत सावधानी से सुधार करने के लिए सूचित किया जाता है कि क्योंकि कोई और मौका नहीं दिया जाएगा। लिंग, श्रेणी, या पीडब्ल्यूडी में परिवर्तन के मामले में, यदि शुल्क राशि पर प्रभाव पड़ता है, तो उम्मीदवार से अतिरिक्त शुल्क लिया जाएगा और ध्यान दें कि अतिरिक्त शुल्क के भुगतान के बाद ही अंतिम सुधार लागू होगा।  

 

NEET UG 2023: सात मई को होगी देश की सबसे बड़ी दाखिला परीक्षा

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से सात मई, 2023 को दोपहर दो बजे से शाम 5:20 बजे तक देश-विदेश के 330 शहरों में NEET UG 2023 आयोजित की जा रही है। नीट यूजी परीक्षा पेन और पेपर मोड में होगी। नीट यूजी 2023 से संबंधित अधिक स्पष्टीकरण के लिए, उम्मीदवार 011- 40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या neet@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं। 

 

NEET UG 2023 आवेदन फॉर्म में सुधार की प्रक्रिया

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- neet.nta.nic.in पर जाएं।

  • होम पेज पर, NEET UG एप्लीकेशन फॉर्म करेक्शन लिंक पर क्लिक करें।

  • आवश्यक क्रेडेंशियल्स के साथ साइन इन करें।

  • अपने नीट यूजी 2023 आवेदन फॉर्म में बदलाव करें और सबमिट करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed