NEET UG 2023 Analysis: बायोलॉजी लेंदी, फिजिक्स व केमिस्ट्री आसान; पढ़ें एक्सपर्ट एनालिसिस और आंसर-की पर अपडेट
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
विस्तार
NEET UG 2023 Exam Paper Analysis and Answer Key: मेडिकल पाठ्यक्रमों में दाखिलों के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा - स्नातक यानी नीट यूजी सात मई, 2023 को आयोजित की गई थी। परीक्षा दोपहर दो बजे शुरू हुई और शाम 5:20 बजे समाप्त हुई। हालांकि, मणिपुर में जारी हिंसा के कारण वहां परीक्षा स्थगित रही, शेष देश-विदेश के परीक्षा केंद्रों पर निर्बाध रूप से संपन्न हुई। परीक्षा के लिए करीब 21 लाख उम्मीदवार पंजीकृत थे। मेडिकल प्रवेशार्थियों के लिए देश के जाने-माने नीट एक्सपर्ट और कोचिंग गुरुओं के द्वारा नीट यूजी परीक्षा का पेपर विश्लेषण यहां विस्तार से बताया गया है... साथ ही नीट आंसर की पर लेटेस्ट अपडेट भी मिलेगा...
NEET UG 2023 Answer Key जल्द, बीते साल से आसान रहा पेपर
एनटीए की ओर से नीट 2023 की आधिकारिक प्रोविजनल आंसर-की जल्द ही neet.nta.nic.in पर जारी की जाएगी। कोटा के जाने-माने कोचिंग गुरु डॉ बृजेश माहेश्वरी (बीएम सर) और अग्रणी एडटेक ऑनलाइन कोचिंग के नीट एक्सपर्ट फैकल्टी डॉ सर्वेश चौबे ने अपने-अपने विश्लेषण में बताया कि कुल मिलाकर पेपर नीट 2022 की तुलना में थोड़ा आसान रहा है। हालांकि, केमिस्ट्री थोड़ी कठिन रही है। केमिस्ट्री के प्रश्न पिछले वर्ष की तुलना में अधिक पेचीदा और लंबे थे। पिछले वर्ष की तुलना में बाकी विषयों की कठिनाई लगभग समान थी।
NEET UG 2023 बीएम सर से जानें, किस कक्षा और विषय से कितने प्रश्न?
डॉ बृजेश माहेश्वरी ने बताया कि देश की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा नीट का पेपर एनसीईआरटी बेस्ड रहा। एसरशन रीजनिंग के प्रश्न कंसेप्चुअल बेस्ड रहे। पेपर में बायोलॉजी के कुछ प्रश्नों में मिस प्रिंटिंग तो कुछ के हिंदी रूपांतरण सही नहीं थे। फिजिक्स में मैकेनिक्स के रोटेशन मोशन टॉपिक से पूछे गए, एक प्रश्न में आंसर मैच नहीं कर रहा था। इसमें ऑप्शन में रूट मिसिंग था।
NEET UG Paper Analysis फिजिक्स
डॉ माहेश्वरी के अनुसार, नीट 2023 में फिजिक्स का पेपर पिछले वर्ष की अपेक्षा कुछ आसान रहा। पिछले वर्ष 12वीं कक्षा के सिलेबस से 29 एवं 11वीं कक्षा के सिलेबस से 21 पूछे गए थे। जबकि इस वर्ष 12वीं कक्षा से 30 एवं 11वीं कक्षा के सिलेबस से कुल 20 प्रश्न आए।
NEET UG Paper Analysis केमिस्ट्री
केमिस्ट्री का पेपर पिछले वर्ष की अपेक्षा आसान रहा। यदि फिजिकल केमिस्ट्री, ऑर्गेनिक केमिस्ट्री एवं इनऑर्गेनिक केमिस्ट्री की बात करें तो पिछले वर्ष फिजिकल केमिस्ट्री में 17 जबकि इस वर्ष 15 प्रश्न पेपर में पूछे गए। इसी प्रकार ऑर्गेनिक केमिस्ट्री में पिछले वर्ष 17 एवं इस वर्ष 18 प्रश्न आए। इनऑर्गेनिक केमिस्ट्री में पिछले वर्ष 16 एवं इस वर्ष 17 प्रश्न पूछे गए। एनसीईआरटी बेस्ड आए पेपर में सभी प्रश्नों का स्तर आसान रहा।
NEET UG Paper Analysis बायोलॉजी
बीएम सर ने बताया कि नीट 2023 में बायोलॉजी का पेपर पिछले वर्ष की तुलना में लेंदी रहा। 11वीं कक्षा के सिलेबस से 47 एवं 12वीं कक्षा के सिलेबस से 53 प्रश्न पूछे गए। बॉटनी में 11वीं कक्षा के सिलेबस से पिछले वर्ष 27 जबकि इस वर्ष 26 प्रश्न पूछे गए। इसी प्रकार 12वीं कक्षा के सिलेबस से पिछले वर्ष 23 एवं इस वर्ष 24 प्रश्न पूछे गए। जू-लॉजी में 11वीं कक्षा के सिलेबस से पिछले वर्ष 26 एवं इस वर्ष 27 प्रश्न आए। इसी प्रकार 12वीं कक्षा के सिलेबस से पिछले वर्ष 24 एवं इस वर्ष 23 प्रश्न आए। एसरशन रीजनिंग के प्रश्न कंसेप्चुअल बेस्ड रहे।
NEET Expert Faculty डॉ सर्वेश चौबे से समझें विषयवार कठिनाई स्तर
-
फिजिक्स को कठिनाई स्तर पर आसान से मध्यम स्तर तक रेट किया गया था। इसमें ज्यादातर आसान और मध्यम प्रश्न शामिल थे। अधिकांश प्रश्न एनसीईआरटी आधारित थे। -
केमिस्ट्री को सभी विषयों में सबसे कठिन माना गया। फिजिकल केमिस्ट्री की तुलना में इनऑर्गेनिक और ऑर्गेनिक केमिस्ट्री का वेटेज ज्यादा था। -
कठिनाई स्तर पर बॉटनी को आसान से मध्यम स्तर तक रेट किया गया था। इसमें ज्यादातर आसान और मध्यम प्रश्न शामिल थे। -
जू-लॉजी को कठिनाई स्तर पर आसान से मध्यम के रूप में रेट किया गया था। इसमें ज्यादातर आसान और मध्यम प्रश्न शामिल थे।
NEET UG 2023 Exam कुल कठिनाई स्तर
नीट यूजी 2023 की ओवरऑल कठिनाई आसान से मध्यम स्तर की थी। विभिन्न विषयों में कठिनाई का क्रम जैसा कि हमारे विशेषज्ञों द्वारा - बॉटनी<जू-लॉजी<फिजिक्स<केमिस्ट्री मूल्यांकन किया गया है। कुल मिलाकर पेपर नीट 2022 की तुलना में थोड़ा आसान पाया गया। पिछले साल की तुलना में केमिस्ट्री थोड़ी कठिन पाई गई।
कमेंट
कमेंट X