NEET UG Result 2022: इंतजार खत्म,आज जारी होगा नीट यूजी 2022 का परिणाम, ऐसे चेक करें
NEET UG Result 2022: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से NEET UG 2022 परीक्षा का आयोजन 17 जुलाई, 2022 को किया गया था। परीक्षा देश और विदेश के विभिन्न स्थानों पर निर्धारित 500 से अधिक केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NEET UG Result 2022: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी/NTA की ओर से राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा, स्नातक/NEET UG 2022 के परिणाम/NEET UG Result 2022 का इंतजार अब जल्द ही समाप्त हो सकता है। मेडिकल के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की गई नीट यूजी परीक्षा के परिणाम को जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। परिणाम के जारी होते ही करीब 18 लाख छात्रों को राहत मिलेगी। जो भी उम्मीदवार इस साल NEET UG 2022 परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने परिणाम को एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया...
कब जारी होंगे परिणाम?
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से जारी किए गए नोटिस में पहले ही बताया जा चुका है कि NEET UG 2022 के परिणाम को 07 सितंबर, 2022 तक जारी कर दिया जाएगा। बता दें कि इससे पहले नोटिस की तारीख के अनुसार ही NEET UG 2022 की उत्तर कुंजी को निर्धारित तारीख के एक दिन बाद 31 अगस्त, 2022 को जारी कर दिया गया था। उम्मीदवारों को 31 अगस्त से 02 सितंबर रात 11.50 बजे तक आसंर की पर आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया था।
NEET UG: छात्रों को मिलेगी राहत
लंबे समय से परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र सोशल मीडिया पर परिणाम जारी करने की मांग कर रहे थे। परीक्षा हुए लगभग दो महीने का समय हो गया था। परिणाम जारी होते ही 18 लाख छात्रों को राहत मिलेगी।
कब हुई थी परीक्षा?
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से NEET UG 2022 परीक्षा का आयोजन 17 जुलाई, 2022 को किया गया था। परीक्षा देश और विदेश के विभिन्न स्थानों पर निर्धारित 500 से अधिक केंद्रों पर आयोजित की गई थी। बता दें कि नीट यूजी परीक्षा के लिए 18 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। आवेदन की संख्या के मामले में नीट देश की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा है। इसके बाद कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट और जेईई मेन का स्थान है।
कैसे चेक करेंगे परिणाम?
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे नीट यूजी, 2022 के परिणाम से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
- यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
- अब परिणाम आपको सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगी।
- इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
कमेंट
कमेंट X