NEET UG 2022: आज जारी होगी नीट यूजी 2022 की अधिसूचना! 17 जुलाई को हो सकती है परीक्षा
NEET UG 2022: सूत्रों के मुताबिक अधिसूचना को आज जारी किया जा सकता है। साथ ही आवेदन प्रक्रिया भी अप्रैल में शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, अधिसूचना जारी होने के बाद उम्मीदवारों को परीक्षा का विस्तृत शेड्यूल प्राप्त होगा।
विस्तार
NEET UG 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से अंडर ग्रेजुएट मेडिकल पाठ्यक्रमों के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवश परीक्षा स्नातक यानी नीट - 2022 की आधिकारिक अधिसूचना जल्द ही जारी की जा सकती है। सूत्रों के मुताबिक अधिसूचना को आज-कल में ही जारी किया जा सकता है। साथ ही आवेदन प्रक्रिया भी अप्रैल में शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, अधिसूचना जारी होने के बाद उम्मीदवारों को परीक्षा का विस्तृत शेड्यूल प्राप्त होगा। इसके बाद ही परीक्षा की वास्तविक तारीखें पता लग सकेंगी। विभिन्न रिपोर्ट के मुताबिक नीट परीक्षा का आयोजन 17 जुलाई को किया जा सकता है।
NEET UG 2022: अप्रैल से शुरू हो सकते हैं आवेदन
अगर परीक्षा की अधिसूचना इस हफ्ते जारी हो जाती है तो एनटीए की ओर से नीट 2022 के लिए आवेदन अप्रैल माह से शुरू किए जा सकते हैं। बीते सत्रों के समान ही नीट 2022 के लिए आवेदन की प्रक्रिया एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर होगी। छात्र सभी जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकेंगे।
NEET UG 2022: क्यों हो रही देरी?
नीट यूजी, 2022 के लिए अधिसूचना जारी होने के बाद ही परीक्षा की तारीखों का पता लग पाएगा। हालांकि, ऐसा माना जा रहा है कि परीक्षा जुलाई महीने के पहले या दूसरे हफ्ते में आयोजित की जा सकती है। ऐसा इसलिए हो सकता है ताकि नीट परीक्षा बोर्ड परीक्षाओं से न टकराए।
NEET UG 2022: 16 लाख से अधिक छात्र हो सकते हैं शामिल
नीट यूजी, 2022 में इस साल 16 लाख से अधिक छात्रों के शामिल होने का अंदाजा लगाया जा रहा है। परीक्षा देशभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर ऑफलाइन मोड में होगी। खबरों के अनुसार बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन के कारण परीक्षा में थोड़ा समय लग सकता है। अधिसूचना से जुड़ी कोई भी जानकारी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर दी जाएगी। छात्र किसी भी अपडेट के लिए वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।
कमेंट
कमेंट X