Neet UG Counselling 2022: चार राउंड में होगी नीट यूजी काउंसलिंग, जानें किस दिन होगी कौन सी प्रक्रिया
Neet UG Counselling 2022: अब अखिल भारतीय कोटा की सीटों के लिए नीट काउंसलिंग चार राउंड एआईक्यू राउंड-1, एआईक्यू राउंड-2, एआईक्यू मॉपअप राउंड और एआईक्यू स्ट्रे वैकेंसी के अनुसार आयोजित की जाती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Neet UG Counselling 2022: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी/MCC की ओर से राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा काउंसलिंग/NEET UG Counselling 2022 की तारीख तय की जा चुकी है। काउंसलिंग की तारीख को एमसीसी ने 03 अक्तूबर, 2022 को घोषित किया है। इसके साथ ही लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म हो चुका है। काउंसलिंग का आयोजन 11 अक्तूबर से शुरू होगा। इस खबर में हम आपको काउंसलिंग के विभिन्न राउंड और इनके लिए तय किए गए तारीखों के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं....
Neet UG Counselling 2022: चार राउंड में होगी काउंसलिंग
अब अखिल भारतीय कोटा की सीटों के लिए नीट काउंसलिंग चार राउंड एआईक्यू राउंड-1, एआईक्यू राउंड-2, एआईक्यू मॉपअप राउंड और एआईक्यू स्ट्रे वैकेंसी के अनुसार आयोजित की जाती है। इससे पहले एमसीसी द्वारा मॉपअप राउंड का आयोजन केवल कंद्रीय और डीम्ड विश्विद्यालय के लिए किया जाता था। अखिल भारतीय कोटा की रिक्त बची सीटों को राज्य कोटा में स्थानांतरित कर दिया जाता था, अब उन्हें एआईक्यू मॉपअप राउंड और एआईक्यू स्ट्रे वैकेंसी के माध्यम से भरा जाएगा।
Neet UG Counselling 2022: क्या होगी काउंसलिंग की प्रक्रिया?
- काउंसलिंग के लिए पंजीयन
- च्वाइस फिलिंग (कॉलेज विकल्प)
- छात्रों का सत्यापन
- सीट अलॉटमेंट के परिणाम
नीचे काउंसलिंग का शेड्यूल तारीख के अनुसार दिया गया है-:
राउंड-1 काउसलिंग का शेड्यूल
| पंजीकरण/फीस भुगतान | 11 से 17 अक्तूबर, 2022 |
| च्वाइस फिलिंग/लॉकिंग | 14 से 18 अक्तूबर, 2022 |
| वेरिफिकेशन | 17 से 18 अक्तूबर, 2022 |
| सीट अलॉटमेंट | 19 से 20 अक्तूबर, 2022 |
| रिजल्ट | 21 अक्तूबर, 2022 |
| अलॉट किए गए कॉलेज में रिपोर्टिंग | 22 से 28 अक्तूबर, 2022 |
राउंड-2 के काउंसलिंग का शेड्यूल
| पंजीकरण/फीस भुगतान | 02 से 07 नवंबर, 2022 |
| च्वाइस फिलिंग/लॉकिंग | 03 से 08 नवंबर, 2022 |
| वेरिफिकेशन | 07 से 08 नवंबर, 2022 |
| सीट अलॉटमेंट | 09 से 10 नवंबर, 2022 |
| रिजल्ट | 11 नवंबर, 2022 |
| अलॉट किए गए कॉलेज में रिपोर्टिंग | 12 से 18 नवंबर, 2022 |
मॉप-अप राउंड का शेड्यूल
| पंजीकरण/फीस भुगतान | 23 से 28 नवंबर, 2022 |
| च्वाइस फिलिंग/लॉकिंग | 24 से 29 नवंबर, 2022 |
| वेरिफिकेशन | 28 से 29 नवंबर, 2022 |
| सीट अलॉटमेंट | 30 नवंबर से 01 दिसंबर, 2022 |
| रिजल्ट | 03, 2022 |
| अलॉट किए गए कॉलेज में रिपोर्टिंग | 04 से 10 दिसंबर, 2022 |
स्ट्रे वैकैंसी राउंड का शेड्यूल
| सीट अलॉटमेंट | 12 से 13 दिसंबर, 2022 |
| रिजल्ट | 14 दिसंबर, 2022 |
| अलॉटेड कॉलेज में रिपोर्टिंग | 15 से 20 दिसंबर, 2022 |
कमेंट
कमेंट X