फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET UG 2022 Registration Started NEET Counselling Process Will be Based on Courses And Seat Quota Check Now

NEET UG: नीट यूजी की आवेदन प्रक्रिया जारी, कोर्स और कोटे के आधार पर अलग होगी काउंसलिंग

Wed, 13 Apr 2022 12:57 PM IST
Devesh Sharma देवेश शर्मा
Updated Wed, 13 Apr 2022 12:57 PM IST
सार

NEET UG 2022 : नीट यूजी 2022 के तहत एमबीबीएस, बीडीएस, होम्योपैथी, आयुष कोर्स व बीएससी नर्सिंग कोर्सेज में दाखिले होंगे। इसके बाद एनटीए की ओर से ऑल इंडिया मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। 

विज्ञापन
NEET UG 2022 Registration Started NEET Counselling Process Will be Based on Courses And Seat Quota Check Now
नीट यूजी 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

स्नातक स्तरीय मेडिकल शिक्षा पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को याद दिला दें कि राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा यानी नीट के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। नीट यूजी 2022 के तहत एमबीबीएस, बीडीएस, होम्योपैथी, आयुष कोर्स व बीएससी नर्सिंग कोर्सेज में दाखिले होंगे। इसके बाद एनटीए की ओर से ऑल इंडिया मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। 

विज्ञापन

नीट यूजी काउंसलिंग अलग-अलग होगी

नीट यूजी परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद देश में सरकारी मेडिकल शिक्षा संस्थानों की सीटों के 15 फीसदी ऑल इंडिया कोटे और डीम्ड विश्वविद्यालयों एवं केंद्रीय विश्वविद्यालयों की सीटों पर तथा राज्य कोटे की 85 फीसदी सरकारी सीटों एवं राज्य की सभी निजी सीटों के लिए काउंसलिंग अलग-अलग शुरू होगी।  

विज्ञापन

 

NEET Exam सेंटर अलॉटमेंट प्रक्रिया पूर्णतया कंप्यूटराइज्ड

मिश्रा ने बताया कि नीट एग्जाम सेंटर अलॉटमेंट प्रक्रिया पूर्णतया कंप्यूटराइज्ड है। इसलिए फॉर्म भरने में जल्दबाजी नहीं करें। फॉर्म को स्टेप्स में भरकर भी सबमिट किया जा सकता है। कक्षा 10वीं, 11वीं एवं 12वीं के स्कोर, रोल नंबर एवं स्कूल की जानकारी सावधानीपूर्वक भरें। फॉर्म ऑनलाइन सबमिट करने के बाद कंफर्मेशन पेज की पांच प्रतियां अपने पास संभालकर रखें। 
 

NEET UG 2022 उम्मीदवार फॉर्म भरते समय ध्यान रखें ये बातें

  1. जो स्टूडेंट्स 2022 में 12वीं कक्षा की परीक्षा दे रहे हैं। उन्हें कोड-01 भरना होगा। 
  2. एक पासपोर्ट साइज तथा एक पोस्टकार्ड साइज कलर फोटो जोकि व्हाइट बैक ग्राउंड में एक जनवरी, 2022 के बाद खिंचवाए गए हो, को jpeg फॉर्मेट में ऑनलाइन अपलोड करना होगा। 
  3. विद्यार्थी को फोटो अपने नाम एवं तारीख (डेट ऑफ टेकिंग फोटोग्रॉफ) के साथ खिंचवानी होगी। 
  4. इन्हीं पासपोर्ट साइज फोटो की आठ एवं पोस्टकार्ड साइज फोटो की चार कॉपी अपने पास संभालकर रखनी होगी। 
  5. फोटो पर नाम एवं तिथि तथा चेहरा 80 फीसदी विजिबिलिटी के साथ होना चाहिए। 
  6. वहीं, ब्लैक पैन से व्हाइट पेपर पर सिग्नेचर करने हैं।
  7. सिग्नेचर की जगह कैपिटल लैटर में नाम लिख देने से काम नहीं चलेगा। 
  8. आवेदन फॉर्म भरते समय बाएं व दाएं, दोनों हाथ के अंगूठे का इंप्रेशन jpeg फॉर्मेट में ही अपलोड करना होगा।
     
विज्ञापन

क्या 2022 में दो बार नीट आयोजित होने जा रही है? 

नहीं, नीट यूजी परीक्षा 2022 में केवल एक बार ही आयोजित की जाएगी।

क्या नीट 2022 से फिजिक्स को हटा दिया गया है?

नहीं, नीट 2022 से भौतिकी यानी फिजिक्स को हटाया नहीं गया है। कुछ शिक्षकों द्वारा फिजिक्स को केवल क्वालीफाइंग सेक्शन के रूप में मानने और नीट मेरिट सूची में इसके स्कोर का उपयोग न करने के लिए व्यक्तिगत सुझाव दिए गए थे। हालांकि, एनटीए ने नीट में ऐसा कोई बदलाव नहीं किया है। 

एनटीए द्वारा नीट परीक्षा पैटर्न में क्या बदलाव किए गए हैं?

नीट पेपर में प्रत्येक विषय के एक सेक्शन में सवालों के जवाब देने का विकल्प होगा। नीट यूजी पेपर में, प्रत्येक विषय में दो खंड होंगे। सेक्शन ए में 35 प्रश्न होंगे और सेक्शन बी में 15 प्रश्न होंगे, इन 15 प्रश्नों में से उम्मीदवार कोई से भी 10 प्रश्न चुन सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed