फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET UG 2021 registration process expected to begin soon, check details here

नीट यूजी 2021: मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए जल्द शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, विस्तार से जानिए

Mon, 07 Jun 2021 12:02 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 07 Jun 2021 12:02 PM IST
सार

  • राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी जल्द ही मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए होने वाली नीट परीक्षा के लिए आवेदन की शुरुआत करेगी। 

विज्ञापन
NEET UG 2021 registration process expected to begin soon, check details here
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) जल्द ही मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए होने वाली नीट परीक्षा के लिए आवेदन की शुरुआत करेगी। हालांकि, अभी तक नीट की तरफ से इसे लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन माना जा रहा है कि जल्द ही इसे लेकर अहम घोषणा की जाएगी। नीट एप्लीकेशन फॉर्म 2021 और इंफॉर्मेशन ब्रॉशर जल्द ही रिलीज होगा। एनटीए ने नीट 2021 की ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in पहले ही एक्टिवेट कर दी थी।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-CUCET 2021: अब केंद्रीय विश्वविद्यालयों की दाखिला प्रक्रिया पर होगा मंथन, मंत्रालय ने उठाया ये कदम
विज्ञापन


स्नातक और डेंटल कार्यक्रमों के लिए नीट 2021 परीक्षा का आयोजन 1 अगस्त को होना है। यह परीक्षा 11 भाषाओं में होगी। इस बात की घोषणा एनटीए ने 12 मार्च को की थी। नीट यूजी 2021 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का बारहवीं पास होना अनिवार्य है। बारहवीं कक्षा में फिजिक्स, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान विषय वाले अभ्यर्थी नीट यूजी 2021 के लिए आवेदन के पात्र होंगे। एमबीबीएस, बीडीएस, बीएएमएस, बीएसएमएस, बीयूएमएस और बीएचएमएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश पाने के इच्छुक अभ्यर्थी एनईईटी 2021 के लिए आवेदन कर सकते हैं। एक बार आवेदन पत्र निकल जाने के बाद, पात्रता मानदंड वाली सूचना विवरणिका, परीक्षा प्रारूप भी जारी किया जाएगा। नीट इंफॉर्मेशन बुलेटिन जल्द ही जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-महाराष्ट्र स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय: 10 जून से ऑफलाइन होंगी परीक्षाएं, छात्र कर रहे हैं विरोध


शिक्षा मंत्रालय पहले ही यह स्पष्ट कर चुका है कि बोर्ड परीक्षा पाठ्यक्रम में कमी के बावजूद मेडिकल प्रवेश परीक्षा एनटीए द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार ही आयोजित की जाएगी। नीट 2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से फॉर्म भर सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed