फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET UG 2021 Counselling MCC declares stray vacancy round provisional result check here

NEET-UG 2021 Counselling: एमसीसी ने नीट यूजी काउंसलिंग स्ट्रे वेकेंसी राउंड का प्रोविजनल रिजल्ट किया जारी

Tue, 05 Apr 2022 12:06 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 05 Apr 2022 12:06 AM IST
सार

NEET UG 2021 Counselling: जिन उम्मीदवारों ने स्ट्रे वेकेंसी राउंड काउंसलिंग के लिए आवेदन किया है, वे सीट आवंटन परिणाम देखने के लिए एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट यानी mcc.nic.in पर जा सकते हैं।

विज्ञापन
NEET UG 2021 Counselling MCC declares stray vacancy round provisional result check here
नीट यूजी काउसंलिंग - फोटो : iStock

विस्तार

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने अंडर ग्रेजुएट नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET UG 2021) की काउंसलिंग के लिए अंतरिम रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने स्ट्रे वेकेंसी राउंड काउंसलिंग के लिए आवेदन किया है, वे प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट देखने के लिए एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट यानी mcc.nic.in पर जा सकते हैं। 

विज्ञापन

चार राउंड में हुई है काउंसलिंग

वे सभी उम्मीदवार जो ऑनलाइन स्ट्रे वेकेंसी राउंड में सीट रिजर्व करेंगे, उन्हें संबंधित मेडिकल कॉलेज में रिपोर्टिंग के लिए उपस्थित होना होगा। रिपोर्टिंग पांच अप्रैल से शुरू होगी और नौ अप्रैल, 2022 तक जारी रहेगी। इस साल, अखिल भारतीय कोटा (AIQ) की सीटों के लिए नीट यूजी काउंसलिंग दो के बजाय चार राउंड AIQ राउंड-1, AIQ राउंड-2, AIQ मॉप-अप राउंड और AIQ स्ट्रे वेकेंसी राउंड में आयोजित की गई है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दो राउंड के बाद राज्य कोटे में जाती थीं सीटें

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आधार पर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस साल नीट काउंसलिंग के दो राउंड पूरे होने के बाद खाली बचने वाली एमबीबीएस और बीडीएस सीटों को राज्य कोटे में ट्रांसफर नहीं किया। इन सीटों को एमसीसी खुद भर रही है। इनके लिए मॉप अप राउंड और स्ट्रे वेकेंसी राउंड की काउंसलिंग आयोजित की गई थी। जबकि पहले राज्य सरेंडर की गई सीटों को सामान्य वर्ग कोटे से भर देते थे।  

 

विज्ञापन

NEET UG 2021 Counselling ऐसे देखें स्ट्रे वेकेंसी राउंड का प्रोविजनल रिजल्ट

  • चरण 1: उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
  • चरण 2: होम पेज पर, 'नीट-यूजी 2021 काउंसलिंग' विकल्प पर क्लिक करें।
  • चरण 3: 'करेंट हैप्पनिंग' सेक्शन के तहत, प्रोविजनल रिजल्ट स्ट्रे वेकेंसी राउंड यूजी 2021 के लिंक पर क्लिक करें।
  • चरण 4: अब एक पीडीएफ फाइल खुलेगी। इसमें अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
  • चरण 5:  उम्मीदवारों परिणाम फाइल में अपना नाम / रैंक और आवंटित कॉलेज के नाम और कोड की जांच कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed