NEET SS 2023: आज आएगा नीट एसएस परीक्षा का स्कोरकार्ड, जारी होने के बाद ऐसे करना है डाउनलोड
NEET SS 2023: नीट सुपर स्पेशलिटी परीक्षा का स्कोर कार्ड आज जारी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल हुए योग्य उम्मीदवार आज स्कोर कार्ड जारी होने के बाद नीचे बताए तरीके से डाउनलोड कर सकेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NEET SS Scorecard 2023: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज आज, 25 अक्तूबर को नीट एसएस स्कोरकार्ड की घोषणा करने के लिए पूरी तरह तैयार है। जो उम्मीदवार नीट सुपर स्पेशलिटी परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आज जारी हो जाने के बाद आधिकारिक वेबसाइट - natboard.edu.in के माध्यम से अपने स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
30 सितंबर को आया था रिजल्ट
सभी DM/MCh/DrNB सुपर स्पेशलिटी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए NEET SS 2023 परीक्षा 29 सितंबर और 30 सितंबर को आयोजित की गई थी। बोर्ड ने 15 अक्तूबर को NEET SS के परिणाम की घोषणा की थी।
बोर्ड ने एक आधिकारिक नोटिस में कहा है, "उम्मीदवार अपना व्यक्तिगत स्कोरकार्ड 25 अक्तूबर के बाद NEET-SS की वेबसाइट nbe.edu.in से डाउनलोड कर सकेंगे।"
काउंसलिंग में होंगे 2 राउंड
50 परसेंटाइल स्कोर या उससे ऊपर के उम्मीदवारों को नीट एसएस 2023 में योग्य घोषित किया गया है। NEET SS काउंसलिंग 2023 के दो राउंड होंगे।
राउंड 1 पंजीकरण में 5,000 रुपये की गैर-वापसी योग्य पंजीकरण शुल्क और 2 लाख रुपये की वापसी योग्य सुरक्षा जमा शुल्क का भुगतान शामिल होगा। स्कोर कार्ड जारी होने के बाद कैसे डाउनलोड करना है इस बारे में आगे बताया गया है।
NEET SS Score Card 2023: ऐसे करें डाउनलोड
- आधिकारिक वेबसाइट - natboard.edu.in पर जाएं।
- यहां परीक्षा लिंक पर क्लिक करते ही एक ड्रॉप डाउन बॉक्स खुलकर आएगा।
- NEET SS परीक्षा पर क्लिक करें और एक नया पेज खुलेगा।
- स्कोरकार्ड वाले लिंक पर क्लिक करें और मांगे गए विवरण दर्ज करें।
- NEET SS स्कोरकार्ड 2023 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- आगे के संदर्भ के लिए डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।
कमेंट
कमेंट X