{"_id":"638c85ea174a4577f61ce392","slug":"neet-ss-revised-counselling-schedule-on-mcc-nic-in-results-on-december-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"NEET SS counselling: नीट एसएस काउंसलिंग का संशोधित शेड्यूल जारी, 10 दिसंबर को आवंटन परिणाम","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
NEET SS counselling: नीट एसएस काउंसलिंग का संशोधित शेड्यूल जारी, 10 दिसंबर को आवंटन परिणाम
Sun, 04 Dec 2022 05:05 PM IST
सौरभ पांडेय
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Sun, 04 Dec 2022 05:05 PM IST
सार
NEET SS counselling: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट सुपर स्पेशिलिटी (NEET SS 2022) के लिए मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने काउंसलिंग का संशोधित शेड्यूल जारी किया है।
विज्ञापन
नीट सुपर स्पेशलिटी
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स with Freepik
विस्तार
NEET SS counselling: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट सुपर स्पेशियलिटी (NEET SS 2022) के लिए मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने काउंसलिंग का संशोधित शेड्यूल जारी किया है। नीट एसएस 2022 काउंसलिंग राउंड 1 च्वॉइस-फिलिंग की प्रक्रिया कल, 05 दिसंबर, 2022 से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर 07 दिसंबर तक अपनी पसंद भर सकते हैं। इससे पहले प्रशासनिक निकाय मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने नीट एसएस 2022 का संशोधित शेड्यूल जारी किया था।
विज्ञापन
संशोधित नीट एसएस अनुसूची के अनुसार, पंजीकरण की सुविधा 07 दिसंबर तक उपलब्ध रहेगी। शुल्क भुगतान की प्रक्रिया सात दिसंबर को दोपहर तीन बजे तक खुली रहेगी। उम्मीदवार पांच दिसंबर से सात दिसंबर तक च्वॉइस भर सकते हैं। शाम चार बजे से 7 दिसंबर को रात 11:55 बजे तक च्वॉइस लॉकिंग की प्रक्रिया जारी रहेगी। नीट एसएस राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम 10 दिसंबर को घोषित किया जाएगा और संबंधित कॉलेजों को 11 दिसंबर, 2022 तक रिपोर्ट किया जाएगा। राउंड 2 पंजीकरण 19 दिसंबर, 2022 से शुरू होगा और उसके लिए सीट आवंटन 27 दिसंबर, 2022 को जारी किया जाएगा। इस साल प्रवेश प्रक्रिया दो जनवरी, 2023 को समाप्त होगी।
विज्ञापन
NEET SS 2022 काउंसलिंग शेड्यूल
- नीट एसएस पंजीकरण- 22 नवंबर दोपहर 12 बजे से 07 दिसंबर 2022 तक।
- शुल्क भुगतान- सर्वर-समय के अनुसार 07 दिसंबर, 2022 को दोपहर तीन बजे तक।
- च्वॉइस फिलिंग- 05 दिसंबर से 07 दिसंबर 2022 को रात 11:55 बजे तक
- च्वॉइस लॉकिंग-: 07 दिसंबर, 2022 शाम 04 बजे से रात 11:55 बजे तक
- सीट आवंटन की प्रक्रिया-: 08 दिसंबर से 09 दिसंबर, 2022
- परिणाम-: 10 दिसंबर, 2022
- कॉलेज और संस्थानों को रिपोर्ट करना-: 11 दिसंबर से 16 दिसंबर, 2022
कमेंट
कमेंट X